गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रहने लगा पति, दोनों की हरकतों से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम!
इंदौर, 9 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बेवफाई का एक ऐसा मामला निकल कर के सामने आया, जिसने सभी को हिला कर रख दिया. दरअसल, बड़वानी की रहने वाली युवती की शादी सिमरोल के रहने वाले युवक से हुई थी. शादी के कुछ सालों बाद पति की गर्लफ्रेंड उसके घर आकर साथ रहने लगी. पति गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था, जिसके लिए वह पत्नी पर लगातार दबाव भी बना रहा था. इतना ही नहीं बेवफा पति अपनी पत्नी को लगातार परेशान करता था, जिसके बाद पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने मौत को गले लगा लिया.

नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी युवती
परिजनों की मानें तो युवती पढ़ाई में काफी होशियार थी, जिसके चलते वह गांव के पास ही एक कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. युवती ने आत्महत्या से पहले अपनी बहन को फोन कर उससे लेने आने की बात कही थी, लेकिन उसके आने से पहले ही युवती ने मौत को गले लगा लिया. वहीं अब पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
युवती के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी युवती के परिजनों को दी, जिसके बाद इंदौर आए युवती के परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही युवती के परिजनों ने युवक की गर्लफ्रेंड पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है. वहीं जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.












Click it and Unblock the Notifications