पति ने ही दोस्त को बनवाया पत्नी का बॉयफ्रेंड, और फिर एक दिन....

इंदौर, 20 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपने दोस्त का सहारा लेकर पहले तो पत्नी को प्रेम जाल में फंसाया, और जब पति के दोस्त की पत्नी से दोस्ती हो गई तो फिर वीडियो कॉल करवाकर पत्नी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इतना ही नहीं आरोपी पति और उसके दोस्त ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, साथ ही साथ यह वीडियो पीड़िता को भी भेज दिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लगने के बाद पीड़िता ने पुलिस में पति और दोस्त की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

लगभग 2 साल पहले पीड़िता की जान पहचान उत्तराखंड के रहने वाले युवक से हुई थी, जिसके बाद शादी का प्रस्ताव मिलने पर युवती ने शादी के लिए हां कर दिया। वहीं शादी होने के कुछ दिनों बाद ही युवक पीड़िता को छोड़कर चला गया, जिसके बाद पीड़िता की पहचान एक अन्य युवक से हुई, जहां लंबी चली दोस्ती के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। युवक ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसा कर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद युवक ने खुद को युवती के पति का दोस्त बताया, साथ ही पति और उसके दोस्त ने युवती का वीडियो भी वायरल कर दिया।

पति ने ही कराया वीडियो कॉल

पति ने ही कराया वीडियो कॉल

पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद युवक ने बताया कि उसके दोस्त ने ही उसे यह सब करने के लिए कहा था, वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़िता पति और उसके दोस्त की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, जहां पुलिस ने पति और दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति करता था पत्नी पर शक

पति करता था पत्नी पर शक

पीड़िता ने बताया कि उसका पति उस पर शक करता था, जिसके कारण वह उसे छोड़कर चला गया था। वहीं इसके बाद पीड़िता की जान पहचान एक युवक से हुई थी, जिससे दोस्ती के बाद युवक ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसा कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। युवक ने युवती का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसे पूरी सच्चाई बताई, जहां उसने बताया कि, यह सब करने के लिए उसे उसके पति ने ही कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+