MP: ‘हिन्दू राष्ट्र ही हैं भारत’, इंदौर में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान, बनवाएंगे हनुमान चालीसा क्लब
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने गृह जिले इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने हिन्दू नव वर्ष के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘भारत हिन्दू राष्ट्र ही है’। युवाओं को अब हुनमान चालीसा क्लब से जोड़ा जा

Hindu rashtra is india: भारत को 'हिन्दू राष्ट्र' घोषित करने देश भर में अलग-अलग ढंग से गूंज रही आवाज के बीच बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया हैं। हिन्दू नव वर्ष के मौके पर इंदौर के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। विजयवर्गीय ने कहा कि विभाजन के बाद बचा हुआ भारत 'हिन्दू राष्ट्र ही है'। अलग ढंग की इस व्याख्या के साथ कैलाश ने हनुमान चालीसा क्लब बनवाने का अपना प्लान भी बताया हैं। आपको बता दें कि 25 मार्च को इंदौर के ही श्री पितरेश्वर हनुमान धाम पर 51000 भक्त सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का कार्यक्रम भी हैं।

भारत 'हिन्दू राष्ट्र ही है
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बड़े जोर शोर से 'भारत को हिन्दू राष्ट्र' घोषित करने की मांग उठा रहे हैं। उनके कथा पंडाल में प्रसंग के दौरान हर रोज 'हिन्दू राष्ट्र' की किसी न किसी रूप में चर्चा जरुर निकलती हैं। टीवी चैनलों की डिबेट से लेकर अन्य जगहों पर भी यह बहस का मुद्दा बना हुआ हैं। इसी बीच बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने अपने अंदाज में 'हिन्दू राष्ट्र' की व्याख्या की। अपने गृह जिले इंदौर पहुंचे विजयवर्गीय एक कार्यक्रम में बोले कि भारत का जब विभाजन हुआ तो पाकिस्तान अलग देश बन गया। अब बचा हुआ भारत 'हिन्दू राष्ट्र ही है'।

लहराती रहे धर्म की पताका
25 मार्च को इंदौर के श्री पितरेश्वर हनुमान धाम में बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम भी है। आयोजन के सिलसिले में उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक भी की। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। यहां 51 हजार हनुमान भक्त सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। हिन्दू नव वर्ष सभी के जीवन में खुशियां भरे और राष्ट्र भक्ति, धर्म की पताका लहराती रहे, यह कामना की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह अलग ढंग का अनूठा कार्यक्रम होगा।

हनुमान चालीसा क्लब बनवाने का प्लान
कैलाश विजयवर्गीय ने महानगर का स्वरूप ले रहे इंदौर जैसे शहरों में जिंदगी को तबाह करने वाले नशे में जकड़ रहे युवाओं को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना था नशा जीवन को संवारने वाला होना चाहिए। नशा देशभक्ति, सेवा का होना चाहिए। जब एक बार चढ़ जाता हैं, तो वह नहीं उतरता। विजयवर्गीय बोले कि अब वह अनूठे तरीके से ऐसे युवाओं को सही रास्ते पर लाएंगे, वो भी किसी तरह का विरोध किए बिना। सभी चीजों का इलाज 'हनुमान चालीसा' हैं। जल्द ही हनुमान चालीसा क्लब बनवाएंगे, ताकि राह भटके युवाओं को सही रास्ते पर लाया जा सकें। इसके लिए सोशल मीडिया एक्टिविस्ट का सहारा भी लिया जाएगा।

देसी व्यायाम शालाओं की ताकत
विजयवर्गीय ने व्यायाम शालाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसी ज़माने में देसी व्यायाम शालाएं युवाओं को बांधे रखती थी। स्वास्थ्य के साथ-साथ उन्हें समझदार बनाती थी। लेकिन वक्त की करवट ने बहुत कुछ बदल दिया हैं। अब यह प्रयास भी किया जाएगा कि ऐसी व्यायाम शालाएं फिर से नए स्वरुप में पुनर्जीवित हो और यहां-वहां भाटक रहे युवा सुबह उठते ही इन जगहों पर इकठ्ठा हो। ताकि देसी खेलों को भी बढ़ावा मिले। इससे एक नई युवा क्रांति का जन्म होगा। इसके लिए सकारात्मक विचारधारा का होना जरुरी हैं। इसके लिए सभी तरह के प्रयास केंद्र और राज्य सरकार कर रही हैं।
ये भी पढ़े- Bageshwar dham sarkar को मिला कैलाश विजयवर्गीय का साथ, समर्थन में कही ये बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications