Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bageshwar dham sarkar को मिला कैलाश विजयवर्गीय का साथ, समर्थन में कही ये बड़ी बात

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुरहानपुर में बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में बड़ा बयान दिया है।

indore

Recommended Video

    बुरहानपुर: धीरेन्द्र शास्त्री पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, देखें पूरी खबर

    इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसके पीछे की वजह उन्हें नागपुर की समिति से मिली चुनौती है, वहीं बागेश्वर धाम सरकार ने नागपुर की समिति से मिली चुनौती को स्वीकार लिया है, साथ ही उन्होंने चुनौती देने वाली नागपुर की समिति से जुड़े सदस्यों को आने - जाने का खर्च और सुरक्षा देने का वादा भी किया है। उधर, बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट की जा रही है, तो वहीं अब बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उतर आए हैं, जहां बुरहानपुर में कैलाश विजयवर्गीय ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है।

    कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात

    कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात

    बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुरहानपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, उनका मैंने इंटरव्यू देखा, उन्होंने कहा कि, मैं कोई जादू चमत्कार नहीं करता हूं। मुझे अपने इष्ट पर विश्वास है, और मैं इष्ट का नाम लेता हूं, जिससे लोगों की समस्याओं का निराकरण होता है। ऐसा कोई धीरेंद्र महाराज तो कर नहीं रहे हैं। ऐसा तो आप जाएंगे तो जावरा की टेकरी में लोग जाते हैं, और नाचते कूदते हैं, और उसके बाद ठीक होकर आ जाते हैं, उसके बारे में तो कोई प्रश्न चिन्ह उठाता नहीं है, और धीरेंद्र जी के बारे में प्रश्न चिन्ह उठा रहे हैं। मैं समझता हूं कि यहां सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था है, जिसके कारण इस तरह के प्रश्न उठा रहे हैं।

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    हाल ही में लोगों की समस्याएं दूर करने और लोगों के मन की बात जान लेने का दावा करने वाले बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर की एक समिति ने चैलेंज दिया था, जिसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर की समिति का चैलेंज स्वीकार करते हुए समिति के सदस्यों को दरबार आने का आमंत्रण दिया था। साथ ही उन्होंने दरबार में आने जाने का खर्च और साथ ही साथ समिति सदस्यों को सुरक्षा देने का वादा भी किया था। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में पोस्ट और अलग-अलग तरह के बयान देखने और सुनने मिल रहे थे।

    सोशल मीडिया पर छाए बागेश्वर धाम सरकार

    सोशल मीडिया पर छाए बागेश्वर धाम सरकार

    सोशल मीडिया पर इन दिनों बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छाए हुए हैं, जहां अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर धाम सरकार जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। इतना ही नहीं बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में पोस्ट रुकने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब बागेश्वर धाम सरकार के इस पूरे मामले पर सियासत का सिलसिला भी तेज होता नजर आ रहा है, जहां अब अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता भी इस मामले पर अपना बयान देते दिखाई दे रहे हैं। बहरहाल, नागपुर से उठा मामला अब रायपुर जा पहुंचा है। वहीं अब यह मामला कहां जाकर थमता है, यह देखने वाली बात होगी।

    ये भी पढ़े- Weather update : सर्द हवाओं की रफ्तार थमी, अब जाकर कड़ाके की ठंड से मिली राहत

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+