Indore में हिंदू आक्रोश रैली, युवाओं ने दिखाया दम, बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदु आक्रोश रैली निकाली गई, जहां इंदौर के लालबाग मैदान से निकाली गई रैली कलेक्टर कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई, यहां सकल हिंदू समाज की ओर से ज्ञापन देकर बांग्लादेश में हिंदुओं के बचाव की मांग की गई है।
Recommended Video
लालबाग परिसर से शुरू हुई रैली में विधानसभा 2 के युवाओं का दम देखने मिला, जहां विधायक रमेश मेंदोला और पार्षद सुनीता संतोष चौखंडे के नेतृत्व में वार्ड 25 के अध्यक्ष शुभम परदेशी बड़ी संख्या में युवाओं को वाहन रैली के रूप में लालबाग परिसर लेकर पहुंचे थे।

BJP के वार्ड अध्यक्ष शुभम परदेशी ने बताया कि, बांग्लादेश में जो हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, उसके विरोध में लालबाग से रैली निकाली जा रही है। यहां के सभी हिंदू भाई बहन, वहां के हिंदू भाई बहन के साथ हैं। हम वहां की सरकार को संदेश देना चाहते हैं, कृपया जागरूक हो, और हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसे लेकर सख्त कदम उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह है कि, वहां जिस प्रकार से हिंदू बहन बेटियों पर लगातार अत्याचार हो रहा है, उसे लेकर सख्त से सख्त कदम उठाए, और वहां की सरकार को हमारे विदेश मंत्रालय द्वारा अवगत करवाए।
वार्ड क्रमांक 25 से शुभम परदेशी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में सुनीता संतोष चौखंडे, मंडल अध्यक्ष तारा मीना, रेणु शर्मा, सुरेखा लाड़, मीना खत्री की अगुवाई में सैकड़ो युवा लालबाग पहुंचे थे, जहां सोनू सूर्यवंशी, अंकुश जादौन, शिब्बू जादोन, संजू सेन, गौरव चौखंडे, कमलसिंह शेखावत, नितिन परदेशी, पवन सम्राट, आयुष चौहान, अतुल रायकवार दिव्यांश सुरोसे, कान्हा सोनी सहित विभिन्न मातृशक्तियों के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए।
इंदौर में निकली आक्रोश रैली
मध्य प्रदेश के इंदौर में सकल हिंदू समाज की ओर से हिंदू आक्रोश रैली आयोजित की गई थी, जहां लालबाग परिसर से शुरू हुई यह रैली कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान रैली में लाखों की संख्या में हिंदू जनमानस एकत्रित हुआ था। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हिंदू जनमानस ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है।
ये भी पढ़े- Indore से हिंदुओं का PM मोदी को सख्त संदेश, बांग्लादेश पर बम गिराओ, वरना...












Click it and Unblock the Notifications