तेज रफ्तार से दौड़ती कार सौ मीटर तक घसीटने के बाद पलटी, एयरबैग खुलने से बची 4 युवक—युवतियों की जान
इंदौर, 15 जून। मध्यप्रदेश के इंदौर में सुपर कारिडोर पर रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार कार 100 मीटर तक घिसटी और कार पलटी खा गई। कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं, जो घायल हो गए।

गनीमत यह रही कि कार के एयर बैग खुल गए और हादसे में किसी की जान नहीं गई। केवल एक युवक प्रखर पुत्र मनीष पंचोली निवासी द्वारकाधीश कालोनी एरोड्रम के हाथ में फ्रैक्चर और चोंटें हैं।
कार चला रहे युवक कनिष्क जैन निवासी द्वारकाधीश कालोनी सहित कनिष्का भावसार और तनु भावसार को मामूली चोटे आई हैं। दुर्घटना में कार पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी है। मौके पर पहुंची बाणगंगा थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
मनीष पंचोली ने बताया कि सुपर कारिडोर पर चारों कार में बैठकर लवकुश चौराहे की तरफ आ रहे थे। कनिष्क गाड़ी चला रहा था। सोमवार को बेटी का जन्मदिन था। प्रखर उसमें व्यस्त था। शाम को कनिष्क और उसके दोस्त आए और घूमने का कहकर कार में बैठाकर ले गए। कुछ देर बाद हादसे की जानकारी लगी। कार तेजगति में होने के कारण 100 मीटर दूर से ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन ब्रेक नहीं लगा और आगे जाकर रैलिंग में टकराते हुए चार पलटी खाई। एयर बैग खुल जाने के कारण जनहानि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications