MP Police अब ड्रोन से छोड़ सकेगी आंसू गैस के गोले, आपदा में फंसे लोगों की होगी मदद

बुरहानपुर में आपदा की स्थिति, कानून व्यवस्था, वन सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए जिला प्रशासन तैयार है। हाईटेक ड्रोन आपदा जैसी स्थिति में फंसे नागरिकों तक पानी, दवाईयाँ, खाद्य पदार्थ आदि सुविधायें पहुँचाने में मदद करेगा।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि, अत्याधुनिक ड्रोन के संचालन हेतु दलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो बुरहानपुर में आपदा की स्थिति, कानून व्यवस्था, वन सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए जिला प्रशासन तैयार है।

Burhanpur

कुछ इस तरह हुई ट्रेनिंग

कलेक्टर भव्या मित्तल की उपस्थिति में जिले के सभी ड्रोन संचालन के लिए रिफ्रेशर ट्रेनिंग एवं परीक्षण किया गया। यह रिफ्रेशर ट्रेनिंग जिला पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित रही। इस अवसर पर 4 ड्रोन की टेस्टिंग एक साथ की गई है। ड्रोन को अपडेट किया गया है, जिससे उसकी पेलोड केपेसिटी बढ़ी है, एवं उसका वजन भी कम हुआ है। अपडेटेड ड्रोनों से एक के बाद एक आंसू गैंस के गोले, पानी की बोतल और मार्कर स्याही को जमीन पर गिराकर परीक्षण किया गया। कानून व्यवस्था के दौरान अत्याधुनिक ड्रोन के माध्यम से मार्कर स्याही छोड़ी जा सकेंगी। जिससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में मदद मिलेंगी।

कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही

दो दिवस तक वन विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। आगामी दिवसों में साप्ताहिक कक्षायें एवं फील्ड ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि जिला प्रशासन हाईटेक ड्रोन का इस्तेमाल आसानी से कर सकें। आवश्यकता पड़ने पर यह अत्याधुनिक ड्रोन मददगार साबित होगा। रिफ्रेशर ट्रेनिंग में दलों को ड्रोन संचालन की बारीकियां सिखायी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, लोक सेवा प्रबंधक मनोज शंकपाल सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बुरहानपुर में आपदा की स्थिति, कानून व्यवस्था, वन सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक ड्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए जिला प्रशासन तैयार है।

ये भी पढ़े- Indore news: मावठे के साथ ओले गिरने से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जोरदार ठंड के लिए रहे तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+