Harda news: देखते ही देखते सब कुछ हो गया खत्म...घायलों ने सुनाई हादसे की आंखों देखी
हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से भीषण विस्फोट हुआ है, जहां इस घटनाक्रम में कई लोग मारे गए, तो वहीं कई लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को हरदा से इंदौर इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां इंदौर के MY अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम घायलों को लेकर इंदौर पहुंची। इंदौर आए घायलों ने हादसे की आंखों देखी बताई है। देखिए ये खास रिपोर्ट।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, हादसे के बाद पत्थर उड़ने लगे थे। वहीं बिजली के खंभे और तार भी गिर गए थे। जिस कॉलोनी में हादसा हुआ, उसके सभी घरों में दीवार लगभग फट गई है। हादसे की आवाज हरदा से टिमरनी तक गई है, जो लगभग 10 से 11 किलोमीटर की दूरी पर है। हादसे के वक्त घटनास्थल पर कई सारे लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी भूरी बाई ने बताया कि, पटाखा फैक्ट्री बीच कॉलोनी में स्थित है, पटाखा फैक्ट्री लगभग चार मंजिल है इसके आसपास मकान स्थित है।

इंदौर आए घायल मरीज
घायलों को हरदा से इंदौर लेकर आई एंबुलेंस के सहायक ने बताया कि, जिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं। उन पर दीवार गिर गई है। घायल का घर पटाखा फैक्ट्री के पास ही था। यही कारण रहा कि, ब्लास्ट होते ही दीवार घायल पर गिर गई। हरदा से इंदौर और भोपाल इलाज के लिए घायलों को भेजा जा रहा है, जहां और भी घायल इलाज के लिए इंदौर आ रहे हैं। एमवाय अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि, हरदा से घायल मरीज इंदौर आए हैं, जहां सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल, हरदा से 4 घायल मरीज इलाज के लिए इंदौर आए हैं, जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है, जैसे-जैसे मरीज इंदौर आएंगे, वैसे-वैसे जानकारी दी जाएगी।
कुछ ऐसा है घटनाक्रम
हरदा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होते ही लगातार बम धमाके होते रहे, जिसके चलते 1 से 2 किलोमीटर दूर तक कंपन महसूस होने लगा। इतना ही नहीं बम विस्फोट चलते आग की ऊंची लपटे फैक्ट्री से उठ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्ट्री में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ SDRF की टीम मौके पर तैनात है।
ये भी पढ़े- Harda news: घरों तक पहुंची पटाखा फैक्ट्री की आग, कई लोग फंसे, CM ने दिए जरूरी निर्देश












Click it and Unblock the Notifications