Harda news: घरों तक पहुंची पटाखा फैक्ट्री की आग, कई लोग फंसे, CM ने दिए जरूरी निर्देश
MP के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने के चलते भीषण विस्फोट हुआ है, जहां लगातार यह आग बढ़ती चली जा रही है, और अब आग ने फैक्ट्री के आसपास स्थित घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए CM डॉ. मोहन यादव ने आवश्यक बैठक लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं, जहां CM से मिले दिशा-निर्देश के बाद अब वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
घटनास्थल पर आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है, तो वहीं जरूरी सामग्री भी आसपास के जिलों से भिजवाई जा रही है। इधर, आसपास के जिलों में मेडिकल टीमों को तैयार रहने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

CM ने दिए दिशा-निर्देश
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह, ACS अजीत केसरी, डीजी होमगार्ड को तत्काल हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। NDRD, SDRF की टीमों तथा आस-पास के शहरों से फायर ब्रिगेड की दमकलों-एंबुलेंस को भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के बेहतर उपचार के लिए भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार हमारी पहली प्राथमिकता है।
Recommended Video
कुछ ऐसा है घटनाक्रम
हरदा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होते ही लगातार बम धमाके होते रहे, जिसके चलते 1 से 2 किलोमीटर दूर तक कंपन महसूस होने लगा। इतना ही नहीं बम विस्फोट चलते आग की ऊंची लपटे फैक्ट्री से उठ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्ट्री में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। विस्फोट होने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ SDRF की टीम मौके पर तैनात है। वहीं फैक्ट्री से लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तैनात कर दी गई है। हरदा के बैरागढ़ में यह घटनाक्रम घटित हुआ है, जहां फैक्ट्री में कई लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- Harda news: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई किलोमीटर दूर तक हिली धरती, Video












Click it and Unblock the Notifications