MP News: 'नौकरी को जूते पर रखता हूं', इलाज करने आए आरक्षक को सरकारी डॉक्टर की धमकी
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सरकारी अस्पताल का डॉक्टर एक पुलिसकर्मी से अभद्र तरीके से बात करता नजर आ रहा है, इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो में डॉक्टर कलेक्टर और थाना प्रभारी के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बुरहानपुर जिला अस्पताल का बताया जा रहा है, जहां एमएलसी कराने पहुंचे आरक्षक से डॉक्टर ने अभद्रता की, इतना ही नहीं डॉक्टर ने कलेक्टर और थाना प्रभारी के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। वहीं वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएमएचओ ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को हटा दिया है। इधर, अब सोशल मीडिया पर डॉक्टर और आरक्षक के बीच बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर डॉक्टर और आरक्षक के बीच बातचीत का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें डॉक्टर आरक्षक से अभद्र भाषा में बात करता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर कहता नजर आ रहा है की, वह नौकरी को जूते की नोंक पर रखता है। वह शौकिया तौर पर नौकरी कर रहा है। इतना ही नहीं डॉक्टर ने आरक्षक से कलेक्टर और थाना प्रभारी को लेकर भी अभद्र बात कही। वहीं अब डॉक्टर पर कार्रवाई कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर इससे पहले भी अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, तो वहीं अबकी बार बुरहानपुर के जिला अस्पताल से वायरल हुए डॉक्टर के वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। इधर, डॉक्टर का वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग का अमला एक्शन मोड में आया, और तत्काल प्रभाव से डॉक्टर को काम से हटा दिया है। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है। साथ ही आगे से इस तरह के मामले सामने ना आए, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की बात अधिकारी कहते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Chhindwara News: 'लोकतंत्र को नोटतंत्र से खरीद रहे', नकुलनाथ पर कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया आरोप
-
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications