Loan app के जाल में फंसे युवक ने परिवार समेत किया था सुसाइड, अब मिला न्याय

इंदौर, 26 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब पत्नी और बच्चों को जहर देने के बाद युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, वहीं इस घटनाक्रम के बाद मध्यप्रदेश सरकार एक्शन में नजर आई थी, जहां गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने लोन एप पर कार्रवाई की बात कही थी, वहीं अब मृत परिवार को न्याय मिला है, जहां गूगल ने अपने प्ले स्टोर से अनाधिकृत लोन एप्स हटा लिए हैं. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑनलाइन एप से लोन लेने के बाद उसकी किश्त ना भर पाने की वजह से ही हंसता खेलता परिवार उजड़ गया, जहां युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

indore

गृहमंत्री ने दिया अल्टिमेटम

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी करते हुए कहा कि, मैनें कल ही कहा था, कि लोन से संबंधित सभी अनाधिकृत एप्स पर कानूनी कार्रवाई होगी, अब गूगल ने ऐसे सभी एप को अपने प्ले स्टोर से हटाने का जो निर्णय लिया है, मैं उसका स्वागत करता हूं. लेकिन ये निवेदन भी करता हूं, गूगल कंपनी के सभी अधिकारियों से की भविष्य में इन बातों का ध्यान रखें और एहतियात भी बरतें की इस तरीके के अनाधिकृत एप किसी भी तरीके से उपयोग में ना लाए जाएं, ये पहली बार था इसलिए हमने कहा है, दूसरी बार कार्रवाई होगी.

खत्म हो गया पूरा परिवार

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया था। सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पुलिस को मृतक के द्वारा लिखा गया 2 पेज का सुसाइड नोट मिला था, इस सुसाइड नोट में मृतक ने ऑनलाइन एप से लोन लेने की बात स्वीकारते हुए, लोन की किश्त ना भर पाने की बात लिखी थी, जिसके बाद गृहमंत्री ने ऑनलाइन लोन पर एक्शन लेने की बात कही थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+