Indore news: बकरी ने जन्मा इंसान की शक्ल वाला बच्चा, देखने वालों की उमड़ी भीड़
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर के एक परिवार में बकरी ने इंसान के बच्चे जैसे शक्ल वाले मेमने को जन्म दिया है। बकरी का यह बच्चा इंसान के बच्चे की तरह दिखाई देता है, तो वहीं इसकी दोनों आंखें आपस में जुड़ी हुई है। वहीं अब इस बच्चे को देखने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
शहर के एक परिवार में जैसे ही बकरी ने इंसान के शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया, वैसे ही बकरी का पालन पोषण करने वाला परिवार घबरा गया, जहां उसने डॉक्टर को बुलाकर बच्चे का चेकअप कराया। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि, बकरी का यह बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, शहर के चंदन नगर इलाके में रहने वाले युवक का बकरी पालन का व्यवसाय है। इसी के चलते युवक के यहां बड़ी संख्या में बकरी पालन किया जाता है। बुधवार सुबह युवक की एक बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से एक नर तो एक मादा थी। वहीं बच्ची का एक बच्चा तो ठीक था, लेकिन दूसरे बच्चे को देखते ही सभी हैरान रह गए, क्योंकि बच्ची का यह दूसरा बच्चा इंसान की शक्ल वाला नजर आ रहा था तो वहीं देखने में यह बिल्कुल एलियन की तरह नजर आ रहा था। वहीं इस बच्चे की शक्ल को देख युवक घबरा गया, और उसने तुरंत आसपास के लोगों को यह घटनाक्रम बताया। वहीं इसके बाद बड़ी संख्या में लोग बकरी के बच्चे को देखने पहुंच गए।
बकरी का नामकरण किया गया
परिवार के लोगों ने बताया कि, जिस बकरी ने बच्चों को जन्म दिया है। वह मालवी नस्ल की बकरी है। बकरी इससे पहले भी दो बार अलग-अलग समय पर बच्चों को जन्म दे चुकी है, तो वहीं अबकी बार बकरी ने नर और एक मादा बच्चों को जन्म दिया है। युवक ने बताया कि, बच्ची का नाम परिवार जनों ने रानी रखा है। वहीं लोग बताते हैं कि, मध्य प्रदेश में पहली बार बकरी ने इस तरह के शुक्ल वाले बच्चों को जन्म दिया है। वहीं बकरी के बच्चे को देखने दूर-दूर से लोग चंदन नगर पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: गर्लफ्रेंड ने संबंध बनाने से मना किया, बॉयफ्रेंड ने दे डाली दर्दनाक सजा












Click it and Unblock the Notifications