Indore news: गर्लफ्रेंड ने संबंध बनाने से मना किया, बॉयफ्रेंड ने दे डाली दर्दनाक सजा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लड़की की हत्या का मामला सामने आया था, जहां शहर के मरीमाता इलाके में पुलिस को लड़की का शव मिला था। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाने के बाद मामले की जांच शुरू की थी, जहां पुलिस को जांच में पता चला कि युवती की किसी लड़के से दोस्ती थी। वहीं इसके बाद पुलिस ने लड़की के दोस्त को गुना से गिरफ्तार किया, जहां आरोपी ने लड़की की हत्या करना स्वीकार किया है।
इधर, पुलिस लड़के को गुना से इंदौर लेकर आई है, जहां पुलिस लड़के से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने लड़के पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

कुछ ऐसा है मामला
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, लड़की ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। वहीं दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय से लड़की मुसाखेड़ी क्षेत्र में रहने लगी थी। उस दौरान लड़की लड़के के साथ घूमने निकली, जहां दोनों ने साथ में शराब पी। वहीं शराब पीने के बाद लड़के ने लड़की पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, जिससे मना करने पर लड़के को गुस्सा आ गया। वहीं लड़के ने पास में रखी कैंची लड़की को मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की को कैंची मरने के बाद लड़का फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, लड़की और लड़के के बीच दोस्ती थी, जहां लड़की और लड़का अक्सर साथ रहते थे। लड़की इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। वारदात के बाद जांच में लड़की के मोबाइल से कई लड़कों के नंबर मिले थे। जांच करने पर पता चला की वारदात से पहले लड़की का दोस्त उसके साथ था। वहीं इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी युवक तक पहुंची और उसे गुना से गिरफ्तार कर लिया वहीं पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े- Indore news: फुटपाथ पर सो रहे बुर्जुग को कार ने कुचला, CCTV में कैद घटनाक्रम












Click it and Unblock the Notifications