पर्यटन में निवेश पर सरकार का फोकस, CM Shivraj ने निवेशकों को बताई संभावना
इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हुई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निवेशकों को मध्य प्रदेश में पर्यटन की संभावनाएं बताई।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हुई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। इस दौरान सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव समेत अलग-अलग देश और दुनिया से आए उद्योगपति मौजूद रहे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निवेशकों को मध्य प्रदेश में पर्यटन की संभावनाएं बताई।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के लिए अपार संभावनाएं है। देश और विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में भ्रमण करने आते है। मुख्यमंत्री चौहान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अवसर पर इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में पर्यटन क्षेत्र में निवेश संबंधी सेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का सौंदर्य अद्भुत है। यहां धार्मिक पर्यटन के रूप में 2 ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर, खजुराहो, मां नर्मदा के तट है. वाइल्डलाइफ टूरिज्म क्षेत्र में मध्यप्रदेश भारत का बाघ, घड़ियाल, गिद्ध, तेंदुआ और चीता स्टेट है। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या का लाभ लेते हुए सभी निवेशकों को पर्यटन में निवेश के अवसर तलाशने चाहिए। उन्होंने सभी निवेशकों को सरकार की सहयोगात्मक नीतियां बताते हुए निवेशकों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
प्रदेश में पर्यटन एक उभरता हुआ निवेश का क्षेत्र है
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में मध्यप्रदेश का पर्यटन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश पर्यटन क्षेत्र में आकर्षक निवेश नीतियों के साथ साहसिक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन और एग्रो पर्यटन जैसे नवाचारों के लिए जाना जाता है। प्रदेश में पर्यटन एक उभरता हुआ निवेश का क्षेत्र है। सचिव पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार अरविंद सिंह ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का महत्व बढ़ा है। कोविड के बाद के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि देशवासी पर्यटन को अपनी जीवनशैली में महत्व देने लगे है। भारत के सभी राज्यों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या निवेशकों के लिए स्वर्णिम अवसर है।
ये भी पढ़े- IT की अगली डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश ही है...CM Shivraj ने बताई सरकार की प्लानिंग
-
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications