Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IT की अगली डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश ही है...CM Shivraj ने बताई सरकार की प्लानिंग

इंदौर में इन दिनों ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है, जहां समिट के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल समिट का शुभारंभ किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित किया.

indore

Recommended Video

    Breaking : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की हुई शुरुआत,PM मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

    एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है, जहां समिट के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल समिट का शुभारंभ किया। वहीं समिट के पहले दिन सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव समेत अलग-अलग देश और दुनिया से आए उद्योगपति मौजूद रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा कि, आत्मनिर्भर भारत के लिए मुझे बनाना है, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, आपके साथ मिलकर, उसका रोडमैप तैयार है।

    आईटी की अगली डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश ही है

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आईटी की अगली डेस्टिनेशन मध्यप्रदेश ही है। टीसीएच, इंफोसिस सब यहाँ आ रहे हैं। हमारे यहाँ 4 आईटी पार्क हैं। इंदौर-पीथमपुर में हम इकोनॉमिकल कॉरिडोर स्थापित कर रहे हैं। भोपाल व जबलपुर में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर हम स्थापित कर रहे हैं। देश में मध्य प्रदेश में 310 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र हैं। 10 फूड पार्क, 4 आईटी सेज, दो स्पाइस पार्क, 2 प्लास्टिक पार्क हैं। हम मेडिकल डिवाइसेज पार्क व पावर इक्विपमेंट्स निर्माण जोन, फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग जोन, सेमीकंडक्टर पार्क भी बना रहे हैं। मध्यप्रदेश में स्किल्ड मैनपॉवर की कोई कमी नहीं है,जो मध्यप्रदेश में आता है, वह बस मध्यप्रदेश का होकर रह जाता है। हम हर एक को सहयोग करने का काम करते हैं इसलिए यहां कोई भी परेशानी नहीं होती है।

    पहले दिन ये रहा खास

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अडानी एग्रो ऑयल एंड गैस के प्रणव अडानी ने वन-टू-वन चर्चा की है। अडानी समूह ने प्रदेश में खनिज, ऊर्जा, कृषि, नवीनीकरण ऊर्जा और कोयले के क्षेत्र में 60 हजार करोड़ के निवेश की योजना तैयार की है। कुछ ऐसे ही सार्थक चर्चा सीएम शिवराज सिंह चौहान की आईटीसी ग्रुप के चेयरमैन संजीव पुरी के साथ भी हुई, जहां आईटीसी ग्रुप ने मध्यप्रदेश में 1500 करोड़ का निवेश कर 1000 एफपीओ स्थापित करने की योजना बनाई है। समूह मध्यप्रदेश में पैकेजिंग और खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आर्टीसन एग्रो टेक प्रा. लि. के फाउंडर देवोपाम मुखर्जी ने भेंटकर मध्यप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में निवेश संबंधी चर्चा की है।

    ये भी पढ़े- MP : युवा दिवस पर सूर्य नमस्कर, CM Shivraj ने छात्रों को दिया खास संदेश

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+