Indore में Global invester summit की तैयारी, उद्यमियों को दिखाएंगे सवा लाख एकड़ का लैंड बैंक

इंदौर में 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें टाटा, बिड़ला से लेकर अंबानी तक तमाम दिग्गज उद्यमी शामिल होंगे।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ही 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें टाटा, बिड़ला से लेकर अंबानी तक तमाम दिग्गज उद्यमी शामिल होंगे। वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से जुड़ी तैयारियों का सिलसिला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जारी है, जहां लगभग सवा लाख एकड़ का लैंड बैंक बनाया गया है। ये जमीनें उद्यमियों को दिखाई जाएंगी, जिसमें इंदौर जिले की 22 एकड़ जमीन शामिल है। बता दें कि, इंदौर में 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। समिट में आठ प्रमुख सेक्टरों पर फोकस किया जा रहा है, जिसमें एग्रीकल्चर, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, टूरिज्म, लॉजिस्टिक और ऑटो मोबाइल क्षेत्र शामिल रहेंगे।

कुछ इस तरह है दोनों कार्यक्रमों का आयोजन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन शहर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है, जहां संभावना जताई जा रही है कि यह दोनों ही कार्यक्रम ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में ही आयोजित किए जा सकते हैं। इन आयोजनों में देश और विदेश के प्रतिनिधियों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की संभावना भी जताई जा रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत हाई पावर डिनर का आयोजन करने की तैयारियां भी की जा रही है।

इंदौर पर टिकी है सभी की नजर

इंदौर को मध्य प्रदेश के औद्योगिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि, इंदौर मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी भी कहलाती है। वहीं अब एक बार फिर इंदौर में दो बड़े आयोजनों का होना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, तो वहीं दोनों ही आयोजनों में देश और विदेश के कई नामी हस्तियां शामिल होंगी। इन्वेस्टर समिट में लगभग 2000 लोगों के आने की संभावना है, तो वहीं अप्रवासी भारतीय सम्मेलन में 3000 लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़े- New year 2023 : सियासत के लिहाज से खास रहेगा नया साल, Congress चलाएगी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+