Indore : छोटी सी बात पर बड़ा विवाद, गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को मारा चाकू

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं। इस बीच एक बार फिर शहर से ऐसा मामला निकलकर सामने आया जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में मैकेनिकल इंजीनियर बॉयफ्रेंड पर प्रेमिका ने चाकू से हमला कर दिया, आए दिन शक को लेकर दोनों में विवाद हो रहे थे। घायल युवक कपड़े और एक्टिवा वाहन लेने प्रेमिका के घर गया हुआ था, तभी प्रेमिका ने चाकू से वार कर दिया। घायल को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने प्रेमिका युवती के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दरअसल, मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के गुलाब बाग कॉलोनी का है, जहां मैकेनिकल इंजीनियर युवक अपनी प्रेमिका के घर अपने कपड़े और अन्य सामान लेने के लिए गया हुआ था, तभी किसी बात पर गुस्साई प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी, जहां घर में रखे चाकू से प्रेमी पर हमला कर दिया। हादसे में प्रेमी के हाथ पर चोटे आई है। चोट लगते ही तत्काल युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं प्रेमी की शिकायत के बाद प्रेमिका के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों में हो रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। घायल युवक मैकेनिकल इंजीनियर है। वहीं प्रेमिका युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है। दोनों पिछले कई दिनों से एक दूसरे को जानते थे जहां प्रेमिका से अपना सामान लेने पहुंचा प्रेमी प्रेमिका के गुस्से का शिकार हो गया बाहर हाल पुलिस ने पूरे मामले में प्रेमिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है वहीं अब प्रेमिका से पूछताछ के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो सकेगा उधर घायल प्रेमी का अस्पताल में इलाज जारी है। बता दें कि शहर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं जहां अलग-अलग क्षेत्रों से चाकूबाजी और अन्य तरह की वारदातें निकलकर सामने आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+