Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore में होने जा रहा G20 समिट का आगाज, CM Shivraj करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ

दौर में जी 20 समिट का आगाज होने जा रहा है, जहां 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाली जी 20 समिट को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जी 20 समिट का आगाज होने जा रहा है, जहां 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाली जी 20 समिट को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि आयोजन से सभी संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अतिथियों के आवास, परिवहन, हेरीटेजटूर और माण्डू भ्रमण की तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। जी- 20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 फरवरी को इन्दौर आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर लगभग एक बजे कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे और यहाँ लगने वाली प्रदर्शनी का अन्य अतिथियों के साथ शुभारंभ भी करेंगे।

इन विषयों पर होगा विचार-विमर्श

आयोजन में मेज़बान भारत के अतिरिक्त इंडोनेशिया, ब्राज़ील अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ़्रान्स, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ़्रीका, टर्की, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इनके अतिरिक्त बांग्लादेश, इजिप्ट मारिशस, नीदरलैंड्स, नाइजीरिया, ओमान सिंगापुर, स्पेन, यूनाइटेड अरब अमीरात और वियतनाम के प्रतिनिधि भी आमंत्रित किए गए हैं। G-20 में भारत की अध्यक्षता की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम" पर आधारित कृषि प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय बैठक में समूह देशों के प्रतिनिधि कृषि उत्पादन बढ़ाने, सतत कृषि, एग्रीकल्चर, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, डिजिटलाइजेशन का उपयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

परंपरागत व्यंजन परोसे जाएंगे

हाल ही में इंदौर शहर दो बड़े आयोजनों का साक्षी बना था, जिसके बाद अब शहर में जी 20 समिट का आयोजन होना है, जिसे लेकर तैयारियों का सिलसिला लगभग पूरा हो चुका है। 13 से 15 फरवरी तक होने वाली जी 20 देशों की मेजबानी का सौभाग्य इंदौर को मिला है, शहर में यह आयोजन होटल शेरेटन में आयोजन होंगे। समिट के दौरान इंदौर आने वाले देशी विदेशी मेहमानों को परंपरागत व्यंजन परोसे जाएंगे. साथ ही मेहमानों को आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान 13 फरवरी को समिट का शुभारंभ करेंगे तो वहीं 14 फरवरी को समिट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाषण होने की जानकारी भी निकलकर सामने आ रही है।

ये भी पढ़े- Indore में G20 समिट की तैयारी पूरी, इन इलाकों में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+