इंदौर से सांवरियाजी के दर्शन करने राजस्थान आ रहे पांच दोस्तों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले पांच दोस्तों कार खाई में गिर गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। ये सभी सांवरियाजी दर्शन करने जा रहे थे। पांचों रात करीब 11.30 बजे इंदौर से रवाना हुए और निनौरा टोल नाके से करीब 500 मीटर पहले कार खाई में पलटी खा गई। पांचों युवक कार में करीब तीन घंटे दबे रहे। किसी राहगीर ने 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो को गंभीर व दो को मामूली चोंटे आईं हैं।

Five friends coming to Rajasthan to visit Sanwariaji from Indore meet accident on the way

जानकारी के अनुसार अंकित कदम निवासी व्यंकटेश विहार अपने साथ फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले दोस्त हार्दिक यादव निवासी माणिक बाग, संदीप, मयूर पारगे निवासी हवा बंगला, चेतन पागरे निवासी द्वारकापुरी इंदौर के साथ कार में सवार होकर सांवरियाजी राजस्थान रवाना हुआ था।

सुबह करीब 3.30 बजे राहगिरों ने निनौरा टोल नाके से करीब 500 मीटर पहले खाई में कार पलटी देखी जिसमें पांचों दोस्त फंसे हुए थे। इसकी सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी गई। डायल 100 और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। कार में फंसे उक्त पांचों दोस्तों को बाहर निकाला व जिला चिकित्सालय भिजवाया। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद अंकित कदम को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दो दोस्त गंभीर घायल थे जिन्हें उपचार के लिये इंदौर रैफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+