दवा कंपनी के वेयरहाउस में आग से हड़कंप, जलकर खाक हुई करोड़ों की दवा!

इंदौर, 12 मई: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिप्रा थाना क्षेत्र की एक दवा कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई. दवा कंपनी के वेयरहाउस में लगी भीषण आग इतनी विकराल थी की, इसकी लपटें दूर से ही नजर आ रही थी. वहीं आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जहां कड़ी मशक्कत के बाद अल सुबह आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया. आग किन कारणों के चलते लगी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन इस भीषण आग के चलते करोड़ों रुपए की दवा जलकर खाक हो गई.

indore

फायर ब्रिगेड को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी, जहां फायर ब्रिगेड की टीम ने बुलडोजर बुलवाकर गोडाउन की दीवारें तोड़ी, और फिर आग पर काबू पाया. गोदाम में दवाएं रखी हुई थी, जिसके चलते आग लगने से करोड़ों की दवा जलकर खाक हो गई. आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया.

शहर में लगातार जारी है आग लगने का सिलसिला

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लगातार आग लगने का सिलसिला जारी है, जहां पिछले दिनों पीथमपुर की एक कंपनी में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ था, तो वहीं अब शिप्रा स्थित दवा कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+