सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर भाजपा के तीन नेताओं के खिलाफ एफआईआर, इंदौर जुलूस का वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित जगहों में से एक है। कई नेता-अफसर तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसके बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

FIR against three BJP leaders for violation of social distancing

ताजा मामला इंदौर से ही सामने आया है। मध्य प्रदेश विधानसभा की 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में नर्मदा सिंचाई परियोजना को लेकर जुलूस निकाला गया है। तीन सितम्बर से शुरू हुआ जुलूस आस-पास के करीब ढाई सौ गांवों में निकाला जाएगा। कोरोना महामारी के बीच नियमों की पालना नहीं करने के आरोप में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ तीन मामले भी दर्ज किए गए हैं।

वहीं, इस मामले में कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान साड़ी, नारियल और धार्मिक समारोह में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन वितरित किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+