I Love U लिखकर महिला प्रोफेसर ने कर लिया सुसाइड, बचपन के दोस्त से 9 महीने पहले की थी शादी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक महिला प्रोफेसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की मानें तो प्रिया एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर थी और 9 महीने पहले ही लव मैरिज की थी। प्रिया के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में खुदकुशी की वजह ना लिखकर सिर्फ आई लव यू, आई हर्ट यू और आई एम सॉरी लिखा है। पुलिस की मानें तो प्रिया ने अपने बचपन के दोस्त से 9 महीने पहले शादी की थी।

Female professor extreme step in Indore

बेडरूम में फंदे पर लटकी मिली लाश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। यहां रॉयल बंगलो शिवालय में रहने वाली प्रिया मुंशी भाटिया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी लाश घर के बेडरूम में फंदे पर लटकी मिली। वो शहर के एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर थीं और पीएचडी कर रही थीं। प्रिया के ससुरालवालों के मुताबिक वह रोज सुबह पढ़ाने के लिए कॉलेज जाती थी और शाम को घर लौटती थी। बुधवार रात खाना ना खाकर वो अपने कमरे में चली गयी थी।

सुसाइड नोट में लिखा...
पति सिमरनजीत भाटिया घर से बाहर था। जब प्रिया देर तक कमरे से बाहर नहीं आयीं तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने नहीं खोला। उसे कई बार फ़ोन भी किया लेकिन उसका भी जवाब नहीं दिया। ससुरालवालों ने पति को फोन पर ख़बर दी। जब प्रिया ने पति सिमरनजीत का फोन भी नहीं उठाया तो उसने प्रिया के कज़िन भाई को फोन करके उसे घर भेजा। सबकी मौजूदगी में जब मुंह बोले भाई और ससुरालवालों ने बलपूर्वक दरवाजा खोला तो अंदर कमरे में प्रिया फांसी पर लटकी मिली। पास में सुसाइड नोट मिला जिस पर आई लव यू, आई हर्ट यू और I am sorry लिखा है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
ससुरालवालों ने इसकी सूचना इलाके के एसडीएम को दी। उनकी अनुमति और मौजूदगी में लाश को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बता दें कि ससुर मनमोहन भाटिया के मुताबिक, वो 17 साल से प्रिया की देखरेख कर रहे थे। बचपन में ही उसके माता पिता गुजर गए थे। उनका बेटा और प्रिया दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे। करीब 9 माह पहले हमने खुश होकर दोनों की शादी की थी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+