MP के किसानों का अल्टीमेटम, उचित मुआवजे दे सरकार, वरना उग्र आंदोलन के लिए रहे तैयार
एक तरफ पंजाब में जहां अलग-अलग मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पश्चिमी रिंग रोड को लेकर अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीन को लेकर अब किसानों का गुस्सा देखने मिला है, जहां भूमि अधिग्रहण के बाद उचित मुआवजा न दिए जाने को लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
लक्ष्मी बाई नगर अनाज मंडी पर एकत्रित हुए किसानों ने बड़ी संख्या में ट्रैक्टर से पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया, तो वहीं किसानों ने जमीन ना अधिग्रहित करने और यदि अधिग्रहित की जाती है, तो उसके बदले में उचित मुआवजा देने की मांग की है।

भारतीय किसान संघ से जुड़े किसान राजेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया की, केंद्र और राज्य सरकार जो पश्चिमी रिंग रोड बना रही है, उस पर जो भूमि अधिग्रहण हो रहा है, उसके हम खिलाफ हैं। सड़क बनाने में हमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन मुआवजे के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। मुआवजे के नाम पर विकसित प्लाट दिया जा रहा है। विकसित प्लाट का किसान क्या करेगा?, किसान की जीविका कृषि से ही चल रही है, उसका पूरा जीवन कृषि पर ही निर्भर है। सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला कृषि का क्षेत्र है। रोजगार के लिए लोग परेशान हो रहे हैं, और किसानों के पास जो रोजगार है उसे भी छीन रहे हैं।
Recommended Video
किसान ने कहा कि, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे, क्योंकि किसानों के पास अब दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए हम चाहते हैं कि यह भूमि अधिग्रहण निरस्त किया जाए। हम भी चाहते हैं कि सड़क बने और देश का विकास हो, यदि सड़क बनाना चाहते हैं तो वर्तमान में जो रेट चल रहे हैं, वह रेट दिए जाएं। दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं, हम वैसा आंदोलन तो नहीं कर रहे। शांतिपूर्ण ढंग से सरकार से मांग करते हैं कि, हमारी जमीन का अधिग्रहण ना करें, और करें तो उसका उचित मुआवजा हमें दें।
किसान ने बताया कि, हम शांतिपूर्ण ढंग से सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन यदि फिर भी सरकार नहीं सुनती तो फिर जैसा पंजाब की बॉर्डर पर हो रहा है, वैसा करने के लिए किसान मजबूर होगा। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हम आह्वान करते हैं कि, सभी किसान नोटा दबाए और सरकार को यह अहसास करवा दे की, किसानों के साथ जो अत्याचार हो रहा है, उसके हम खिलाफ हैं।
ये भी पढ़े- MP News: किसानों की किस्मत पर मौसम का असर, लहसुन के दाम बढ़े लेकिन हाथ रहे खाली












Click it and Unblock the Notifications