खुशखबर! MP के इस जिले में लगने जा रहा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी ड्रीम जॉब

इंदौर, 15 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां अब जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन किया जाने वाला है, जिसमें कई बड़ी कंपनियां शामिल होंगी, तो वहीं युवाओं को इस रोजगार मेले के तहत काम मिलने की संभावना है. इस रोजगार मेले की तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां 22 जुलाई को लगने वाले इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा लेंगे. रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां शामिल होंगी, जो युवाओं का टेस्ट लेकर उन्हें रोजगार देंगी. रोजगार मेले के तहत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है.

indore

ऐसा है रोजगार मेले का कार्यक्रम

शासकीय संभागीय आईटीआई इंदौर में 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में एम.जी.मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हलोल वडोदरा, मध्यप्रदेश के बेरोजगार पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों को प्लेसमेंट (रोजगार) के लिये चयन करेगी। इस प्लेसमेंट (रोजगार) ड्राइव में आई.टी.आई से संबंधित सभी मैकेनिकल ट्रेड एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा प्रोग्रामिंग असिस्टेंट से उत्तीर्ण आवेदक जिनकी उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष है भाग ले सकते है। प्रशिक्षण के लिए कुल 100 पद उपलब्ध हैं। चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान 16 हजार 500 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

यह डॉक्यूमेंट साथ ले जाना ना भूलें

रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियाँ और अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाए.

रोजगार को लेकर सराहनीय पहल

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+