Indore में लगने जा रहा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 24 मार्च को प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत राज्य स्तरीय रोजगार दिवस का कार्यक्रम मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में नीमच जिला मुख्यालय में आयोजित होगा।

indore

Recommended Video

      नरसिंहपुर: प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले से युवाओं को हुआ लाभ, मिला रोजगार

      इंदौर जिले में 24 मार्च को प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत राज्य स्तरीय रोजगार दिवस का कार्यक्रम मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में नीमच जिला मुख्यालय में आयोजित होगा। शेष जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री द्वारा 04 जिलों मुरैना, बैतूल, गुना तथा सतना के एक-एक हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया जायेगा। जिसके लिये जिले के एनआईसी के माध्यम से हितग्राहियों का संवाद कराया जायेगा। निर्देश दिए गए हैं कि विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत बैंको में लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण करवाकर अधिक से अधिक प्रकरण में स्वीकृति वितरण इस कार्यक्रम से पूर्व कराना सुनिश्चित किया जाए।

      कुछ ऐसा है कार्यक्रम

      जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एस.एस. मण्डलोई ने बताया कि, राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का दिनांक 24/03/2023 को नीमच से सीधा प्रसारण न्यूज चैनलों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जायेगा एवं इन प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम से भी दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी। जिला मुख्यालयों में आयोजित किये जाने वाले रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में लाभान्वित हुये हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिलवाये जायेंगे। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी भी रहेगी।

      युवाओं को मिल रही नौकरियां

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।

      ये भी पढ़े- Indore news: ओलावृष्टि से गेहूं की फसल प्रभावित, मंत्री तुलसी सिलावट ने खेत में पहुंचकर जाना हाल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+