Indore News: सुमित्रा महाजन ने महापौर को लिखा पत्र, वृक्षारोपण अभियान के लिए लिखी ये बात
स्वच्छता पसंद शहर इंदौर में जल्द ही 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाना है, जहां इसके लिए शहर तैयार नजर आ रहा है। वहीं भाई यानि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर चलने वाले इस अभियान से पहले ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखकर कुछ सुझाव दिए हैं।
साथ ही ताई ने इस अभियान में जल्दी बाजी ना करने की नसीहत देते हुए इस अभियान को शहर के लिए जरूरी बताया है।

भाई यानि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर अब जल्द शहर में 51 लाख पौधे लगाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत होगी, जहां इस अभियान के तहत लाखों पौधे नगर निगम के सहयोग से लगाए जाने हैं। वहीं इन पौधो के रखरखाव और अभियान की सफलता के लिए अब ताई यानि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी मैदान संभाल लिया है, जहां ताई ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखकर अभियान को सफल बनाने के सुझाव दिए हैं। साथ ही ताई ने पिछले कुछ अभियान से सीखने और वृक्षों का ऑडिट कराने की बात भी अपने पत्र में लिखी है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पत्र में लिखा की, धरती माँ की सेवा या पर्यावरण संरक्षण के लिए कई लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य इंदौर याने आप सबने लिया है, यह बहुत अच्छी बात है। इतना बड़ा लक्ष्य हष हष याने जल्दबाजी में संभव नहीं है। यह कार्य हमारी अपनी आने वाली पीढीयों यानि नाती पोंतो तक का जीवन समृध्द करने वाला बड़ा कार्य है, यह ध्यान में रख कर हम इस कार्य को करे ।
इसके पहले भी कई बार लाखो वृक्ष लगाने की बात हुई है, लेकिन बाद में उसकी सफलता का एक ऑडिट हम कर सकते है क्या ?, जैसा कि कितने पौधो पनपे (जीवित) रहे उनका कितना प्रतिशत रहा है ?, क्या खामी रही की पौधे नहीं पनपे और उसका क्या कारण रहा ?, जो पौधे पनपे उसकी सफलता के पीछे अच्छे कामो और प्रयास, तथा उसका क्या कारण रहा ?, इन सभी बातो की ऑडिट करना आवश्यक है।
ऐसा पहली बार नहीं है, जब ताई ने किसी अभियान पर अपनी बात रखी हो, इससे पहले भी ताई शहरहित में लगातार अलग-अलग अभियानों पर अपने सुझाव पत्र के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुंचा चुकी है। बहरहाल, अब देखना होगा ताई की ओर से दिए गए सुझाव पर कितना अमल हो पाता है।
ये भी पढ़े- Indore News: पानी से भरे गड्ढे में गिरी लड़की, कमिश्नर ने जिम्मेदारों की सैलरी काटी, Video












Click it and Unblock the Notifications