Indore में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकाने पर ED का छापा, सुबह से लेकर रात तक चली छानबीन

इंदौर में दिन भर चली ईडी की कार्रवाई के बाद रियल स्टेट कारोबारियों की ओर से गृह निर्माण संस्थानों की जमीन के लेन देन में गड़बड़ी और बड़ी राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने की बात निकलकर सामने आई है।

indore

Recommended Video

    जमीन कारोबारी सुरेंद्र संघवी के ठिकानों पर ईडी का छापा,मचा हड़कंप

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गुरुवार को शहर के अलग-अलग रियल एस्टेट कारोबारियों के घर और ऑफिस पर छापे मार कार्रवाई को अंजाम दिया, जहां दिन भर चली ईडी की कार्रवाई के बाद रियल स्टेट कारोबारियों की ओर से गृह निर्माण संस्थानों की जमीन के लेन देन में गड़बड़ी और बड़ी राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने की बात निकलकर सामने आई है। विभाग की टीम फिलहाल छानबीन में जुटी हुई नजर आ रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि, कारोबारियों की ओर से कितनी गड़बड़ियां और की गई है। सुबह से लेकर देर रात तक चली ईडी की कार्रवाई शहर के 2 से 3 रियल स्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर हुई है।

    कुछ इस तरह दिया कार्रवाई को अंजाम

    गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में रियल स्टेट कारोबारियों के घर और ऑफिस पर पहुंची, जहां कुछ रियल स्टेट कारोबारियों के परिवार के लोग घर के परिसर में ही मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उधर, ईडी की टीम ने पहुंचते ही घर और ऑफिस में छानबीन शुरू करते हुए पूछताछ शुरू की, जिसके बाद घर के किसी भी व्यक्ति को बाहर जाने और बाहर के किसी भी व्यक्ति को घर में आने की परमिशन नहीं दी गई। इसी तरह अलग-अलग स्टेट कारोबारियों के घर और ऑफिस पर अचानक हुई कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप मच गया। शहर में लंबे वक्त के बाद प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से बड़ी छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

    पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

    शहर में इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जहां ईडी की ओर से अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के द्वारा इंदौर के रियल स्टेट कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया है, जहां शहर के 2 से 3 रियल स्टेट कारोबारियों के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है। वहीं अब आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई शहर में होने की संभावना जताई जा रही है। बहरहाल, अब देखना होगा कि ईडी की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद शहर के रियल स्टेट कारोबारियों पर इसका कितना असर पड़ता है।

    ये भी पढ़े- Indore news: Zoo में आए नए मेहमान, खास प्रजाति के पक्षी, मंकी और स्नेक बढ़ाएंगे चिड़ियाघर की रोनक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+