Indore में ED का एक्शन, इंदौर से दुबई जा रहे कांग्रेस नेता पर कार्रवाई
मध्यप्रदेश के इंदौर में ED के एक्शन से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ईडी ने कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री को हिरासत में लेते हुए उनके घर पर छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अवैध क्रिकेट और टेनिस सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जहां इसी के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ED की ओर से की गई कार्रवाई इंदौर, उज्जैन और लुधियाना में हुई है, जहां ED ने 5 स्थानों पर छापेमारी की थी। मध्य प्रदेश के उज्जैन पुलिस की ओर से दर्ज की गई FIR के आधार पर ED ने जांच शुरू की है। इस मामले में आरोपी और उसके सहयोगियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड हासिल कर अवैध सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था। वहीं अब इस मामले में कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री पर हुए एक्शन के बाद सियासी पारा चरम पर पहुंचने की संभावना है। बहरहाल, कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री पर हुई इस कार्रवाई का सियासत का क्या कुछ असर दिखाई देता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।
इंदौर में हुई कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया जहां दिनभर सियासत में इसे लेकर अलग-अलग तरह की सुर्खियां चलती रही. गोलू अग्निहोत्री कांग्रेस नेता हैं, जो पार्टी में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं. वहीं गोलू के भाई कांग्रेस के बड़े नेता रह चुके हैं. गोलू अग्निहोत्री ने विधानसभा-1 से कांग्रेस की तरफ से टिकट की मांग की थी, लेकिन किसी कारण से उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था. वहीं इसके बाद गोलू अग्निहोत्री को अलग-अलग पदों पर रहकर पार्टी के काम का मौका मिल चुका है, जिसे अग्निहोत्री ने बखूबी निभाया है.
ये भी पढ़े- MP: इस ऑनलाइन गेम को खेलने से बचें, वरना ठगी का शिकार होने के लिए तैयार रहें












Click it and Unblock the Notifications