Indore news: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए इन स्थानों पर लगेंगे कैंप, आसानी से होगा नवीनीकरण
इंदौर जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 11 जनवरी से 17 जनवरी तक किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, इस दौरान जिले के विभिन्न महाविद्यालय एवं स्थान पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर भी लगाए जायेंगे।
उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरुकता बढ़ाने के साथ ही वाहन को जिम्मेदार तरीके से चलाए जाने को बढ़ावा दिया जाना है। साथ ही एक सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता से अवगत कराने के साथ सड़क हादसों के मामले को कम करना है।

प्राप्त जानकारी अनुसार 11 जनवरी को शासकीय भेरुलाल पाटीदार कॉलेज महू एवं लवकुश विहार सुखलिया इंदौर में शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह 12 जनवरी को शासकीय महाविद्यालय सांवेर, 13 जनवरी को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज राजेंद्र नगर, 15 जनवरी को ओल्ड जीडीसी कॉलेज मोती तबेला, 16 जनवरी को सिलावट कॉलेज देपालपुर एवं 17 जनवरी को शासकीय ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट नंदा नगर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ ही 14 जनवरी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिवरों में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी एवं उनके उल्लंघन संबंधी दंडित प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता तथा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के उपाय के बारे में बताया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले छात्र-छात्राओं हेतु लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया बताई जाएगी, आवेदन लिए जाएंगे एवं लर्निंग लाइसेंस टेस्ट की प्रक्रिया पश्चात सफल आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस का वितरण किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore में सक्सेसफुल रोजगार मेला, सैकड़ों युवाओं को मिली मनपसंद नौकरी
-
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications