Indore news : दिव्यांगों की बनाई झालर से रोशन होगा शहर, कुछ ऐसी है खरीदने की प्रोसेस
इंदौर में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वदेशी को प्रोत्साहित करने के लिये विभिन्न नवाचार किये जा रहे हैं। इसी के तहत इंदौर शहर के दिव्यांगों ने दीपावली के मौके पर विद्युत प्रकाश के लिये झालर निर्मिैत की हैं। दिव्यांगों द्वारा निर्मित झालरों का विक्रय, कलेक्टर मनीष सिंह की पहल पर इंदौर में शुरू हो गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने अपील की है कि दिव्यांगों द्वारा निर्मित झालरों को क्रय कर दिव्यांगों का सम्मान बढ़ायें और उन्हें आत्मनिर्भर बनायें।

इन नंबरों पर मिल सकती है झालर
इंदौर शहर में दिव्यांग सेवा साधना संस्था के मोबाईल नम्बर 7021715501 एवं युवा विकलांग के मोबाईल नम्बर 9926703412 पर व्हाट्सएप करके झालरें बुलवाये जा सकती हैं। इसी तरह दशहरा मैदान में दिव्यांग राजू धवले 8435918637 से, अन्नपूर्णा मंदिर में दिव्यांग शिल्पा मुले 9752935816 से, राजवाड़ा में दिव्यांग सुरेश बाइवाल 9826134353 से, श्री सत्य साई स्कूल के सामने दिव्यांग संजय जाटव 812692047 से, मंगल सिटी मैदान में मोबाईल नम्बर 8120692047 पर सम्पर्क कर झालरें प्राप्त की जा सकती हैं।
यहां भी मिल सकती हैं झालर
इसी तरह सुभाष चौक पार्किंग में युवा विकलांग मंच कार्यालय रीना प्रजापति 9926053094 से, एयरपोर्ट के आगे गांधीनगर दिव्यांग श्याम मंडोवरा 9993347462 से, मनीष निगम बिजनेस सिस्टम 9827059128 से, महाराजा कॉम्प्लेक्स कोठारी मार्केट इंदौर किरण जायसवाल इंडियन बैंक के ऊपर रणजीत हनुमान चौराहा 9981510133 से,श्री राम इंटरप्राइजेस श्रीराम पाटणकर न्यू सियागंज 7021715501 से, श्रीमती लिलिमा निगम गोयल नगर रीजेंसी चमेली पार्क पिपलियाहाना इंदौर 9770333441 से, सुदामा नगर से राजवाड़ा तक श्री सूर्य प्रकाश जायसवाल 8839887660 से एवं रेलवे स्टेशन से पलासिया बॉम्बे हॉस्पिटल एरिया दिव्यांग संजय जाटव 8120692047 से झालरें मिलेंगी।
दीपावली पर्व का उत्साह
देशभर में इन दिनों दीपावली पर्व का हर्षोल्लास देखने मिल रहा है, जहां बाजारों में भी लोगों की भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ रही है तो वहीं दीपावली से 2 दिन पहले यानी धनतेरस पर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अच्छा खासा व्यापार होने की संभावना जताई जा रही है। यही कारण है कि, इंदौर के प्रमुख बाजार जिनमें सराफा, बर्तन बाजार, राजवाड़ा और खजूरी बाजार सजधज कर तैयार नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications