MP में जनपद स्तर पर लगेंगे रोजगार भर्ती शिविर, बेरोजगारों को कैसे मिलेगी नौकरी, जानिए?

खरगोन के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने के लिये जनपद स्तरीय रोजगार भर्ती शिविर 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे।

khargone

मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल सके इसे लेकर अलग-अलग प्रयास किए जा रहे हैं। मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व जिला पंचायत खरगोन के सहयोग से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने के लिये जनपद स्तरीय रोजगार भर्ती शिविर 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे। भर्ती शिविर में एलएण्डटी कन्स्ट्रक्शन स्कील ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, अहमदाबाद प्रतिभाग करेगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए 5वीं से 12वीं या आईटीआई (फिटर, कारपेन्टर, वेल्डर, मेसन) तथा 18 से 35 वर्ष के आवेदक शामिल हो सकते हैं। कंपनी द्वारा निःशुल्क 02 माह का कौशल प्रशिक्षण, आवास सुविधा एवं भोजन की सुविधा दी जाएगी।

ये है महत्वपूर्ण दस्तावेज

भर्ती शिविर में आवेदक की शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूची, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन (अनिवार्य), जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज का फोटो के साथ शामिल हो सकते हैं। रोजगार भर्ती शिविर 10 अप्रैल को जनपद पंचायत सभागार खरगोन में, 11 अप्रैल को बीआरसी भवन, टंट्या मामा भवन के पास भीकनगांव में, 12 अप्रैल को सामुदायिक भवन नया बस स्टेण्ड कसरावद में तथा 13 अप्रैल को जनपद पंचायत महेश्वर में मां अहिल्या सभाग्रह में आयोजित किए जाएंगे। रोजगार भर्ती शिविर प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

युवाओं को मिल रही नौकरियां

इंदौर संभाग में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।

ये भी पढ़े- Video: Pradeep Mishra की कथा में जगह के लिए भिड़ी महिलाएं, जमकर हुई मारपीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+