Indore news: पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी महिला, गंवानी पड़ी जान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महिला की हत्या का मामला सामने आया है, जहां 17 जनवरी को महिला की लाश सड़क पर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में महिला के लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार किया है।
महिला की हत्या के बाद से ही लिव इन पार्टनर फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापे कार्रवाई की है। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जहां पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।

कुछ ऐसा है मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महिला शराब पीने की आदि थी, महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी। घटना वाले दिन शराब पीते वक्त महिला और प्रेमी के बीच विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, जिसके बाद प्रेमी ने महिला के साथ मारपीट कर डाली। वहीं पिटाई के वक्त महिला ने दौड़ लगाई, और दौड़ते-दौड़ते महिला रेलवे पटरी के पास जा गिरी, गिरते ही महिला बेसुध हो गई, जिसे देख प्रेमी भाग खड़ा हुआ। वहीं सुबह तक महिला की मौत हो गई।
बेसुध होकर गिर पड़ी महिला
आरोपी ने पुलिस को बताया कि, घटना वाले दिन वह नशे में था, जिसके चलते दोनों के बीच मारपीट हुई। वहीं इसके बाद जब महिला जान बचाने के लिए घर से निकलकर रेलवे पटरी की ओर भागी तो वह गिर गई। रात भर महिला वहीं पड़ी रही, और सुबह तक उसकी मौत हो गई। इधर, रात को ही आरोपी घर से फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग स्थान पर छापे मार कार्रवाई की, जहां इसके बाद पुलिस की गिरफ्तार में आए आरोपी ने पूछताछ के बाद गुनाह कबूल कर लिया। इधर, पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
ये भी पढ़े- Indore news: पत्नी और प्रेमी से तंग आकर पति ने दी जान, केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications