Indore news: चलती सिटी बस में छिड़ी जंग, कंडक्टर और स्टूडेंट ने एक-दूसरे को पीटा, Video Viral
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें सिटी बस कंडक्टर और स्टूडेंट के बीच किसी बात पर विवाद होता नजर आ रहा है। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, और दोनों एक-दूसरे पर लात घुसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होते ही AICTCL प्रबंधन ने कंडक्टर को सस्पेंड करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटनाक्रम लगभग चार दिन पहले का बताया जा रहा है, जहां सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद AICTCL प्रबंधन ने एक्शन लेते हुए कंडक्टर पर कार्रवाई की है।

कुछ ऐसा है मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, चलती सिटी बस में किसी बात को लेकर छात्र और कंडक्टर के बीच मारपीट हो रही है। कंडक्टर ने छात्रा का पैर पड़कर उसे लात मारी तो वहीं इस वीडियो में अपशब्द की आवाज भी सुनाई दे रही है। वीडियो में सुनाई दे रही आवाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, विवाद पास को लेकर हुआ है, घटनाक्रम मेडिकैप्स कॉलेज और राजीव गांधी चौराहा के बीच का बताया जा रहा है। उधर, अब एआईसीटीसीएल प्रबंधन मामले की जांच में जुट गया है।
पास दिखाने की बात पर विवाद
जानकारी के मुताबिक सिटी बस में इंजीनियरिंग कॉलेज के कुछ छात्र चढ़े थे। छात्रों से कंडक्टर ने पास दिखाने की बात कही थी, जिस पर कंडक्टर और छात्र के बीच विवाद हो गया, कंडक्टर ने छात्रा के साथ मारपीट की है। एआईसीटीसीएल के अधिकारियों ने चलती बस में मारपीट की घटना को निंदनीय बताया है। साथ ही मामले की जांच करते हुए चालक समेत यात्रियों से इस संबंध में पूछताछ करने की बात कही है। अधिकारियों ने बताया कि, छात्र की ओर से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े- MP news: कड़ाके की ठंड में बिना कपड़े के रहता है 'कन्हैया', टॉवेल पहनकर स्कूल पहुंचा तो नाम पड़ा 'मोगली'












Click it and Unblock the Notifications