MP news: कड़ाके की ठंड में बिना कपड़े के रहता है 'कन्हैया', टॉवेल पहनकर स्कूल पहुंचा तो नाम पड़ा 'मोगली'
मध्य प्रदेश में वैसे तो आपने कई अजीबोगरीब मामले देखे होंगे, लेकिन मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल के बड़वानी जिले से एक ऐसा वाक्या निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां रहने वाले कन्हैया नाम के लड़के को एक आदत ऐसी है, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बड़वानी में रहने वाले कन्हैया को लोग मोगली कहकर बुलाते हैं, जिसके पीछे की वजह कन्हैया का रहन-सहन है। इन दिनों निमाड़ का यह मोगली बिना कपड़े के ही रहना पसंद करता है। इतना ही नहीं यह कॉलेज भी पढ़ने जाता है तो टॉवेल लपेट कर जाता है। कड़ाके की ठंड में मोगली को देख लोग हैरान रह जाते हैं।

कुछ ऐसी है मोगली की आदत
कन्हैया यानी मोगली की मां बताती है कि, मोगली सुबह 6 बजे उठने के बाद जंगल में बकरियां चलाने निकल जाता है। वहीं इसके बाद वह गांव के ही स्कूल में पढ़ने जाता है, जहां वह सिर्फ टॉवेल लिपटकर स्कूल पहुंचता है। कन्हैया की हालत देख दूसरे बच्चे उसकी हंसी भी उड़ाते हैं, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ता था। कन्हैया की मां बताती है की बचपन से ही उसे कपड़े पहनना पसंद नहीं है, जब भी उसे कपड़े पहनाए जाते थे, तो उसे अजीब लगता था, जिसके चलते वह अपने कपड़े उतार देता था, और ठंड बारिश और गर्मी के मौसम में नग्न अवस्था में रहता था। समय के साथ-साथ मोगली की आदत बढ़ती चली गई, और अब कन्हैया यानी मोगली हर मौसम में बिना कपड़े के ही रहता है।
लोगों को होती है हैरानी
मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और ऐसे में बगैर कपड़े के रहने वाले मोगली को देख हर कोई हैरान है। साथ ही सभी इस सोच में पड़े हैं कि, आखिर मोगली को ठंड क्यों नहीं लग रही है। इधर, मोगली को देखने दूर-दूर से लोग बड़वानी पहुंच रहे हैं, जहां कड़ाके के ठंड में मोगली को बिना कपड़े के देख लोग हैरान नजर आ रहे हैं। कन्हैया को जानने पहचानने वाले लोगों का मानना है कि, कन्हैया को देख हैरानी होती है, कन्हैया बिना कपड़े के रहता है।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में तेंदुए की दहशत, कैमरे में कैद हुआ मूवमेंट












Click it and Unblock the Notifications