MP: Deepak Joshi ने किया कांग्रेस का दामन थामने का एलान, आंखे हुई नम
पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए 6 मई यानी शनिवार को राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस का दामन थामने की बात कही है।

Recommended Video

मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक चलता दिखाई नहीं दे रहा, जहां प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी अब कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहे हैं। देवास आए दीपक जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए 6 मई यानी शनिवार को राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस का दामन थामने की बात कही है। इतना ही नहीं दीपक जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए तमाम आरोप संगठन पर लगाए हैं। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए दीपक जोशी भावुक नजर आए, जहां उनकी आंखें नम रही।
दीपक जोशी ने कही ये बात
वरिष्ठ नेता दीपक जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, पिताजी की विरासत को संभालना है, पिताजी के सम्मान के लिए यह कदम उठा रहा हूं। मेरे पिता ने हमेशा ही ईमानदारी की राजनीति की है। दीपक जोशी ने कहा कि, मुझे कांग्रेस से भी कोई टिकट नहीं चाहिए, यदि पार्टी कहेगी तो बुधनी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। दीपक जोशी ने कहा कि, कांग्रेस और कमलनाथ के साथ जुड़कर अपनी आगामी रणनीति तैयार करूंगा, पूरी कोशिश रहेगी कि, देवास जिला जो मेरे पिता की सुचिता की राजनीति का प्रतीक है, देवास जिले की कमियों को दूर करूंगा।
लगातार हुई मनाने की कोशिश
मालवा की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई, जब हाटपिपलिया विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री दीपक जोशी की नाराजगी की बात सामने आने लगी। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो और वीडियो में बीजेपी के बड़े नेताओं की चिंता बढ़ा दी, जिसमें दीपक जोशी लगातार संगठन के खिलाफ बात करते नजर आए। इतना ही नहीं दीपक जोशी बार-बार दल बदलने के संकेत भी देते रहे, जिसके बाद उन्हें मनाने की कवायद संगठन की ओर से की जाती रही है। वहीं हाल ही में इंदौर स्थित बीजेपी कार्यालय पर देर रात पहुंचे दीपक जोशी ने संगठन के बड़े नेताओं से बातचीत की थी, लेकिन दीपक जोशी को मनाने की तमाम कोशिशें नाकाम रही, और अब वे चल रही कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP: भंवर सिंह शेखावत के आरोपों का मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने दिया जवाब, ट्वीट कर लिखी ये बात
-
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
Telangana में ‘छह गारंटी’ पर घमासान, KTR ने कांग्रेस सरकार से पूछा- आखिर कहां गई वादों वाली फाइल? -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications