Indore News: तेजी से फैल रही आंखों की ये बीमारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मध्यप्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सलाह दी गई है कि, कंजेक्टिवाइटिस से बचे एवं बच्चों का विशेष ख्याल रखें। कंजेक्टिवाइटिस मानसून के दौरान आमजन में फैलने वाला रोग है। कंजेक्टिवाइटिस का संक्रमण आपसी संपर्क के कारण फैलता है।
बताया गया कि, इसके सामान्य लक्षण आंखों में खुजली एवं आँखें लाल, चिपचिपी तथा सफेद और पीले रंग का पदार्थ जमा हो जाता है। इस रोग को आई फ्लू, कंजक्टिवाइटिस या आँखें आना के रूप में जाना जाता है। इस रोग का वायरस संक्रमित मरीज के उपयोग की किसी भी वस्तु जैसे रूमाल, तौलिया, टॉयलेट की टोंटी, दरवाजे का हैंडल, टेलीफोन के रिसीवर से दूसरों तक पहुंचता है।

आंखें आने पर बार-बार अपने हाथ एवं चेहरे को ठंडे पानी से धोयें, परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग तौलिये एवं रूमाल का उपयोग करें, स्वच्छ पानी का उपयोग करें, बार-बार आंखों को हाय न लगायें, धूप के चश्मे का प्रयोग करें तथा चिकित्सक को दिखाकर परामर्श लें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी. एस. सैत्या ने बताया कि, समस्त ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों एवं झोनल मेडिकल अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि ब्लॉक एवं झोन उनके कार्य क्षेत्र में आने वाले छात्रावासों में मेडिकल टीम भेज कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करें। छात्रावास में बच्चे अधिकतर दैनिक उपयोगी वस्तुओं का उपयोग आपस में कर लेते हैं, जिससे संक्रमण बच्चों में तेजी से फैलता है।
अंधत्व निवारण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप गोयल ने बताया कि, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, आंखों को बार-बार ना छूए, रुमाल का इस्तेमाल करें, कांटेक्ट लेंस का उपयोग ना करें, आंखों की सौंदर्य सामग्री का उपयोग ना करें, स्विमिंग पूल का प्रयोग ना करें, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें, संक्रमित व्यक्ति अपने आपको आइसोलेट करें। उन्होंने बताया कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। वह अपने आप को आइसोलेट नहीं कर पाते है, इसलिए उनमें संक्रमण तेजी से फैलता है। संक्रमण होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं एवं चिकित्सक की सलाह से आई ड्रॉप का उपयोग करें, संक्रमित ऑख में आई ड्राप डाली है, उसी करवट लेटे, ताकि दूसरी आँख में संक्रमण न फैले। पालकों, विद्यालय प्रबंधन तथा प्रबंधकों को जागरूक रहते हुए संक्रमित बच्चों को घर पर आइसोलेट करें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
ये भी पढ़े- Indore News: कचरे से भरी रहने वाली बेकलेन में क्रिकेट खेल रहे महापौर, स्वच्छता का छक्का लगाया
-
MP News: CM मोहन यादव आज विदिशा के शमशाबाद में देंगे 163 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात -
भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: मोदी को बताया “महंगाई का डॉक्टर”, गैस सिलेंडर के दामों पर हंगामा -
Weather MP News: मार्च में ही झुलसा मध्य प्रदेश: कई शहरों में तापमान 39°C के पार, लू जैसे हालात -
MP News: दलित पिछड़ा समाज संगठन DPSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव, सुनीता धावरे बनीं महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 8 हजार डॉक्टर काम बंद; OPD और सर्जरी सेवाएं प्रभावित -
MP News: सीधी–सिंगरौली NH-39 बनेगा फोर लेन, 105 KM हाईवे का निर्माण अप्रैल 2026 से शुरू, विंध्य को बड़ी सौगात -
womens Day: कान्हा टाइगर रिजर्व में महिलाएं बनीं ‘ग्रीन सोल्जर्स’, जंगल और वन्यजीवों की संभाल रही जिम्मेदारी -
Bhopal News: प्रॉपर्टी टैक्स वसूली तेज, नगर निगम के 169 कैंप; 5.5 लाख में से सिर्फ 2.71 लाख ने भरा टैक्स -
MP News: CM मोहन यादव करेंगे ‘Queens on the Wheels’ बाइक ट्रेल को फ्लैग ऑफ -
MP News: बासमती GI टैग पर दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला, बोले—न मिला तो करूंगा अनशन -
सिवनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 339 लीटर अवैध शराब के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की बोलेरो जब्त












Click it and Unblock the Notifications