Indore News: सफेद कपड़ों में कांग्रेसियों ने लगाई सद्भावना दौड़, राजीव गांधी को याद कर ली ऐसी शपथ
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर चोइथराम हॉस्पिटल से राजीव गांधी प्रतिमा तक श्वेत वस्त्रो में सद्भावना दौड़ सम्पन्न हुई।
स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर राष्ट्रीय एकता अखंडता के साथ ही सत्य निष्ठा के साथ कांग्रेस के संविधान एवं परंपरा को साक्षी मानते हुए शपथ दिलाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, पार्षद सादिक खान एवं विधि प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक रविकांत सैनी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र द्वारा प्रातः चोइथराम हॉस्पिटल से राजीव गांधी प्रतिमा पिपलिया पाला चौराहे तक श्वेत वस्त्रो में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक सद्भावना दौड़ आयोजित की गई।
दौड़ के बाद राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर शांति सद्भावना, भाईचारा, एकता को लेकर एवं सत्य निष्ठा के साथ कांग्रेस के संविधान एवं परंपरा को साक्षी मानते हुए कांग्रेस जानो ने शपथ लिया की "मैं शपथ लेता हूं कि मैं देश के महान नेता देश की युवा पीढ़ी की तरुणाई के प्रतीक एवं आधुनिक तकनीकी क्रांति के अग्रदूत स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बताएं मार्गों पर चलकर देश की एकता व अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहूंगा तथा कांग्रेस की रीती नीतियों एवं कार्यक्रमों के तहत गरीब दलित वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग एवं सर्वहारा वर्ग की सेवा करता रहूंगा"। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने सदभावना दौड़ ने भाग लिया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर चोइथराम हॉस्पिटल से राजीव गांधी प्रतिमा तक श्वेत वस्त्रो में सद्भावना दौड़ सम्पन्न हुई।
ये भी पढ़े- Indore News: मनोचिकित्सालय में सज्जन सिंह वर्मा का इलाज करवाएंगे BJP नेता, चौंकाने वाला कारण बताया












Click it and Unblock the Notifications