Indore News: नगर निगम बिल घोटाले पर कांग्रेस का गुस्सा, कौन है तालाब की बड़ी मछली, बताया
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनो ने इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल के कई हजार करोड़ के घोटाले के साथ ही भाजपा के 20 साल परिषद के कार्यकाल के दौरान जितने भी विभाग हैं, उनमें भी कहीं ना कहीं घोटाला हुआ है।
इन सब विभागों की सीबीआई जांच एवं उच्च स्तरीय जांच की जाए तो कई हजार करोड़ का घोटाला निकलेगा और भाजपा नेताओं का एवं नगर निगम के उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों का चेहरा उजागर होगा, इसकी जांच की मांग को लेकर इंदौर कमिश्नर कार्यालय एवं लोकायुक्त कार्यालय पर घेराव कर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें सीबीआई जांच एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर अलग-अलग ज्ञापन दोनों कार्यालयों पर दिए गए।

यादव ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि, इससे भाजपा की निगम परिषद में भाजपा सरकार का चाल,चरित्र व चेहरा उजागर हो गया है इसमें कुछ ही छोटे-छोटे अधिकारियों को ही मुल्जिम बनाया गया है, जिसमें तालाब की बड़ी बड़ी मछलियों को छोड़ दिया गया है। पूर्व में अन्य अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, व लोकायुक्त में जांच चल रही थी। इस दौरान जांच बंद कर इन सभी भ्रष्ट अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई थी, इसकी भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये।
यादव ने कहा है कि, अगर उच्च स्तरीय जांच होती है, तो अभी तो शुरूआत ही है, आने वाले समय में यदि भाजपा परिषद जब से काबिज है, उसके पूरे कार्यकाल की सही तरीके से जांच की जाये तो इस महाघोटाले की राशी कई हजार करोड़ो में हो सकती है, जहां की पावर ब्लाक लगाने, सड़क बनाने,यदि सभी विभागों को शामिल कर लिया जाये तो यह महाघोटाला 2 हजार करोड़ से अधिक निकलेगा।
वहीं चौराहों का विकास, ड्रेनेज, उद्यान विभाग में तो बगीचों के विकास के नाम पर है, नगर निगम में फर्जी कामों की फाईल बनाने व भुगतान करवाने की एवं गली मोहल्ले, कॉलोनी की कई करोड़ रूपयों की फर्जी फाईल बन जाती है इन्हे पुरानी प्रेक्टिस रही है, जिसमें भाजपा परिषद के दौरान कई करोड़ों का नगर निगम में यातायात का घोटाला भी हुआ था,उसकों भी दबा दिया गया था।
ये भी पढ़े- MPEB के अधिकारियों को मोमबत्ती भेंट करने पहुंच गए कांग्रेसी, कुछ ऐसा है मामला












Click it and Unblock the Notifications