जेब से 5 ओवर ब्रिज बनवाएंगे कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला, इंदौर की जनता से किए ये वादे

इंदौर, 30 जून: नगर निगम चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस ने अपना वचन एवं दृष्टि पत्र घोषित कर दिया है, जिसमें कांग्रेस ने इंदौर की जनता से कई सारे वादे भी किए, वहीं कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपनी जेब से 5 ओवर ब्रिज बनवाने और कोरोना महामारी के पीड़ितों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने का वादा किया है. नगर निगम चुनाव के लिए मतदान की तारीख अब नजदिक है, ऐसे में अब राजनैतिक दलों द्वारा जनता से विभिन्न वादे किए जा रहे हैं, इस बीच होटल क्राउन पैलेस से कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव को लेकर वचन एवं दृष्टि पत्र जारी किया, इस दौरान पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, जीतू पटवारी, शोभा ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल समेत तमाम कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

indore

कोरोना पीड़ितों तक पहुंचाएंगे आर्थिक सहायता

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने शहर की जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि, पांच ब्रिज इंदौर में अपनी जेब से बनवाउंगा, साथ ही शुक्ला ने घोषणा करते हुए, कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों तक 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता पहुंचाने का वादा भी किया। देखा जाए तो नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन और दृष्टि पत्र जारी कर दिया है, जहां महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपनी जेब से 5 ओवर ब्रिज बनवाने और कोरोना पीड़ितों तक 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता पहुंचाने का बड़ा वादा कर सभी को चौंका दिया है.

वचन एवं दृष्टि पत्र में जनता से किए ये वादे

कांग्रेस की ओर से जारी किए गए वचन एवं दृष्टि पत्र में जनता से विभिन्न वादे किए गए हैं, जिसमें मुख्य रुप से घरों में निशुल्क स्वच्छ जल पहुंचाना, पानी के संकट के समाधान की योजना, सड़कों का निर्माण, इंदौर विकास योजना 2035, कर्मचारियों को स्थाई करना, पीली गैंग के आतंक से मुक्ति, बेरोजगारों के लिए बाजार, महापौर पेंशन योजना, शहर में 50 फूड जोन, हर वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र साथ ही सुगम यातायात के लिए फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण करने जैसी योजनाएं महत्वपूर्ण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+