MP : निमाड़ में दिखेगा Bharat jodo yatra का दम, कमलनाथ ने लिया तैयारियों का जायजा

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में एंट्री करने जा रही भारत जोड़ो यात्रा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ खरगोन जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां कमलनाथ ने उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां से भारत जोड़ो यात्रा गुजरेगी. इस दौरान कमलनाथ के साथ नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव मौजूद रहे। इस दौरान कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं ने सनावद और मोरटक्का समेत अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

khargone

लगातार जारी है तैयारियों का सिलसिला

हेलीकॉप्टर से खरगोन जिले के सनावद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सनावद हेलीपेड पर उतरने के बाद कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और अरुण यादव के साथ सड़क मार्ग से होते हुए सीधे खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले मोरटक्का पहुंचे। इस दौरान कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा की तैयारी और रूट का निरीक्षण किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर यात्रा के प्रभारी रवि जोशी, पूर्व मंत्री और विधायक सचिन यादव, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ सहित कांग्रेस के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

रात्रि विश्राम स्थल का निरीक्षण किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खरगोन जिले में भी आएगी, जहां यात्रा सनावद में 25 नवंबर तक पहुंचने की संभावना है. कमलनाथ और अन्य कांग्रेस नेताओं ने सनावद सहित मोरटक्का में होने वाले रात्रि विश्राम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सनावद बस स्टेंड पर रात्रि में राहुल गांधी की होने वाली सभा का भी निरीक्षण किया। कमलनाथ ने निरीक्षण कर तैयारियों को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओ से फीडबैक लिया। सनावद में तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद कमलनाथ सीधे छैगांव माखन के लिए रवाना हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+