MP Weather News: सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल चुका है, जहां दोपहर में कोहरा छटते ही हल्की धूप खिली और तापमान में बढ़ोतरी देखने में मिली, तो वहीं शाम होते-होते एक बार फिर ठंडी हवाओं ने रफ्तार पकड़ी, जिससे लोगों ने सर्दी महसूस की है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिसके चलते अधिकांश शहरों में हल्की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि देखने मिल सकती है।

इधर, मौसम साफ होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते रात में ठंड महसूस की जा रही है। वहीं अब लोग ठंड से निजात पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं।

Indore

सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार

सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।

मौसम का मिजाज बदला

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर भी दिखने लगा है। इसके साथ अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, बादल छटने लगेंगे, और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। इस दौरान इंदौर और उज्जैन समेत मालवांचल के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं यदि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी होती है, तो उसका सीधा असर इंदौर के मौसम पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़े- MP Weather News: सर्द हवाओं का सितम, इन शहरों में बदला स्कूल टाइमिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+