खलघाट बस हादसा: महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सरकार ने किया मुआवजे का एलान
इंदौर, 18 जुलाई: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बड़ा बस हादसा हो गया, जहां धार और खरगोन जिले की सीमा में खलघाट स्थित नर्मदा नदी में यात्री बस गिर गई। यात्री बस इंदौर से महाराष्ट्र के लिए जा रही थी, तभी अचानक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बस नर्मदा नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि, पूरी की पूरी बस नदी में समा गई, जिस निकालने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई, जहां ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, जहां इन सभी लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं।

सीएम शिवराज ने कि महाराष्ट्र के सीएम से बात
खलघाट में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया, जहां इस हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है, तो वहीं इस हादसे की सूचना जैसे ही सीएम शिवराज को लगी वैसे ही उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की है। सीएम शिवराज ने इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम को हर संभव व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसी के साथ हादसे को लेकर जांच के निर्देश भी दिए गए हैं, तो वहीं मंत्री कमल पटेल को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है.
महाराष्ट्र सरकार ने दिए मुआवजे के निर्देश
हादसे का शिकार हुई बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी, जहां यह बस महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बताई जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एमएसआरटीसी यानी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम को नर्मदा नदी पर हुए बस दुर्घटना के शिकार मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। उधर, दुर्घटना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है
कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा
बस इंदौर से महाराष्ट्र के लिए जा रही थी, तभी अचानक नर्मदा नदी के पुल पर संतुलन बिगड़ने से बस रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। नदी में गिरते ही बस पूरी तरह पानी में डूब गई, जिसके बाद इस हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल प्रभाव से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।












Click it and Unblock the Notifications