MP: हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर निकले सीएम शिवराज, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

इंदौर, 12 अगस्त: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जहां इस अभियान का असर मध्यप्रदेश में भी देखने मिल रहा है, तो वहीं इसी अभियान के अंतर्गत प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मुखिया यानी सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा राजमोहल्ला से शुरू हुई, जो राजवाड़ा तक गई। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने।

चारों तरफ सिर्फ तिरंगे ही तिरंगे

चारों तरफ सिर्फ तिरंगे ही तिरंगे

राजमोहल्ला से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए राजवाड़ा पहुंची, जहां इस दौरान राजमोहल्ला से लेकर राजवाड़ा तक चारों तरफ सिर्फ तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे थे। यात्रा में बैंड बाजे के साथ ही कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते नजर आ रहे थे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी गौड़, विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक महेंद्र हार्डिया नजर आ रहे थे।

बारिश भी कम ना कर सकी जोश

बारिश भी कम ना कर सकी जोश

तिरंगा यात्रा जैसे ही राजमोहल्ला से राजवाड़ा के लिए निकली, वैसे ही रिमझिम बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया था, लेकिन बावजूद इसके आम जनमानस का जोश बारिश में भी कम नहीं हुआ। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों के साथ गाड़ी पर सवार थे। यात्रा के दौरान हर जगह से सिर्फ एक ही नारा सुनाई दे रहा था भारत माता की जय और वंदे मातरम। इस दौरान यात्रा जहां से भी गुजरी वहां यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ।

प्रदेश भर में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रम

प्रदेश भर में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रम

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं, तो वहीं लोग भी अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति का परिचय दे रहे हैं। उधर, प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निकली तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+