Indore news: लोहे के स्क्रैप से बने राम मंदिर का CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां इससे पहले देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, तो वहीं अब देश के अलग-अलग स्थान से राम मंदिर की अलग-अलग प्रतिकृतियां और अलग-अलग कार्यक्रमों के सामने आने का सिलसिला भी जारी है।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में बेहद खास नवाचार किया गया है, जहां शहर के विश्राम बाग में राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार कराई गई है। यह प्रतिकृति 21 टन लोहे के कबाड़ से तैयार की गई है। इस प्रकृति का लोकार्पण CM मोहन यादव ने किया। यहां उनके साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद रहे।

कुछ ऐसी है खासियत
शहर के विश्राम बाग में बनाई गई राम मंदिर की प्रतिकृति को तैयार करने के लिए पिछले कुछ वक्त से मजदूरों की टीम जुटी हुई थी, जहां अब यह प्रतिकृति बनकर तैयार हो चुकी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव के द्वारा इस प्रतिकृति का लोकार्पण किया गया है। इस राम मंदिर को बनाने में लोहे के स्क्रैप जैसे की पुराने वाहनों के चेचिस, स्ट्रीट लाइट्स के पुराने खंबे, पुराने खराब झूले, पार्कों की टूटी फूटी ग्रिल, गेट्स आदि पुराने लोहे का उपयोग किया गया है। इस मंदिर की प्रतिकृति को बनाने में कुल 20 मजदूरों की टीम लगाई गई थी, जिनमें पांच मुस्लिम मजदूर शामिल थे, तो वहीं 3 महीने में मजदूरों की टीम ने यह मंदिर बना कर तैयार किया है।
CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण
इंदौर शहर ने स्वच्छता में लगातार सातवीं बार नंबर एक का खिताब हासिल किया है। इंदौर में स्वच्छता को लेकर लगातार अलग-अलग तरह के काम किए गए हैं। वहीं एक बार फिर इंदौर ने एक अनूठा उदाहरण पेश किया, जहां लोहे के कबाड़ से इंदौर में भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति को तैयार किया गया है। यह प्रतिकृति देखने में बहुत सुंदर और आकर्षक नजर आ रही है। प्रदेश के मुखिया CM मोहन यादव ने इसका लोकार्पण किया है। वहीं अब जल्द ही या प्रतिकृति आमजन को देखने मिलेगी।
ये भी पढ़े- Indore news: CM मोहन यादव के रोड शो में दिखा दिवाली जैसा नजारा, जमकर हुआ स्वागत












Click it and Unblock the Notifications