Omkareshwar Dam: अचानक छूटे पानी से चट्टानों में फंसे 30 लोग, कैसे बची जान, जानिए?

ओंकारेश्वर में हुए घटनाक्रम के बाद नाविकों ने सूझ बूझ दिखाते हुए सभी लोगों को नदी से बाहर निकाला। नाविक इन सभी लोगों को रस्सियों के सहारे नदी से बाहर लेकर आए।

indore

Recommended Video

      Video: नर्मदा नदी में अचानक आया सैलाब, बीच में फंसी कई जिंदगियां और फिर..

      प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास ओमकारेश्वर में उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब बांध का कामकाज देखने वाली कंपनी ने अचानक पानी छोड़ दिया। बांध से पानी छूटने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता चला गया, जिसके चलते नदी में नहा रहे लगभग 30 से ज्यादा लोग चट्टानों के बीच फंस गए। इन सभी लोगों ने चट्टानों को पकड़कर अपनी जान बचाई, तो वहीं घटनाक्रम के बाद नाविकों ने सूझ बूझ दिखाते हुए सभी लोगों को नदी से बाहर निकाला। नाविक इन सभी लोगों को रस्सियों के सहारे नदी से बाहर लेकर आए।

      कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

      तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में रविवार का दिन होने के चलते श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन और स्नान के लिए पहुंची थी, तभी अचानक सुबह 11 बजे बांध का कामकाज देखने वाली कंपनी ने अचानक पानी छोड़ दिया, जिसके चलते नदी में नहा रहे लोग मझधार में फंस गए हैं, और चट्टान को पकड़ कर अपनी जान बचाई। वहीं इस घटनाक्रम की जानकारी जब नाविकों को लगी तो नाविकों ने सूझबूझ दिखाते हुए नदी के बीच जाकर मझधार में फंसे लोगों को बचाया। बताया जा रहा है कि, कंपनी की ओर से हूटर बजाने के बाद पानी को छोड़ा गया था, लेकिन बाहर से आए लोग इस हूटर और सायरन की आवाज को समझ नहीं पाए, और नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक बांध का पानी छोड़े जाने के चलते जलस्तर बढ़ा, और सभी लोग नदी में फंस गए। उधर, नाविकों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

      अचानक बढ़ता है पानी

      जानकारी के मुताबिक ओमकारेश्वर में नर्मदा नदी का जलस्तर बांध से पानी छोड़े जाने के चलते अचानक बढ़ता है। यही कारण रहता है कि, जब नदी में जलस्तर कम रहता है तो नहाने आए लोग नदी के बीच तक चले जाते हैं, जिसके बाद अचानक पानी बढ़ने पर यह लोग मझधार में ही फंस जाते हैं। रविवार को भी कुछ इसी तरह का घटनाक्रम घटित हुआ, जब कुछ लोग नर्मदा नदी में नहा रहे थे, और बांध से पानी छूटने के कारण अचानक जलस्तर बढ़ा, जिससे कई लोग नदी के बीच में फंस गए, गनीमत रही कि चट्टान के सहारे इन लोगों ने अपनी जान बचाई, और नाविकों ने इन्हें नदी से बाहर निकाला।

      ये भी पढ़े- Video: बेहद खास है बंदर और कुत्ते का याराना, देखिए अजब दोस्ती का गजब नजारा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+