Indore News: साइकिल चलाते वक्त ऐसा गिरा बच्चा की फट गया लीवर, हो गई मौत
मध्यप्रदेश के इंदौर में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में 12 साल के छात्र की दर्दनाक दुर्घटना में मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ साइकिल रेस कर रहा था। रेस के दौरान उसकी साइकिल असंतुलित हो गई और वह गिर पड़ा।
साइकिल से गिरते ही साइकिल का हैंडल छात्र के पेट में लग गया, जिससे उसे तेज़ दर्द हुआ। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। साइकिल के हैंडल के जोरदार प्रभाव के कारण उसके लीवर में गहरी चोट लगी थी, जिससे उसका लीवर फट गया, और उसकी मौत हो गई।

दर्दनाक हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है, जहां छात्र की मां ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने बेटे की आंखों को दान देने का निर्णय लिया। जानकारी के मुताबिक, छात्र कॉलोनी में साइकिल चला रहा था, तभी अचानक साइकिल गिर गई, और बच्चे के पेट में साइकिल का हैंडल जा घुसा, इसके बाद बच्चे को तेज पेट दर्द हुआ, और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, बच्चे को अस्पताल ले जाते ही डॉक्टर ने उसकी जांच की, जहां डॉक्टरों ने लीवर फटने की बात कही। वहीं देखते ही देखते बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटनाक्रम से कॉलोनी में हड़कंप मच गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्र साइकिल चला रहा था, तभी अचानक साइकिल से छात्र गिर गया, और साइकिल का हैंडल छात्र के पेट में जा घुसा, छात्र के पेट में साइकिल का हैंडल घुसते ही लीवर पर इसका प्रभाव पड़ा, जिसके चलते लिवर फट गया। लीवर फटने के चलते छात्र बेहद गंभीर हो गया, जहां छात्रा को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने छात्र की जांच की, जिसके बाद डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- MP में अवैध डीजल बेचने वालों पर एक्शन, माफियाओं की देखें पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications