MP News: इंदौर के पास वाहनों की जोरदार टक्कर, 8 लोगों ने जान गंवाई
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास बेटमा से दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बेटमा क्षेत्र के घटाबिल्लौद हाईवे पर चंदन नगर ब्रिज के पास सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया तो वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गवाने वाले सभी लोग गुना जिले के बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग अलीराजपुर में एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंचे थे, जहां अलीराजपुर से लौटते वक्त घटाबिल्लौद के पास हादसे का शिकार हो गए।जानकारी के मुताबिक अलीराजपुर से आ रही बोलोरो गाड़ी ट्रक में जा घुसी।टक्कर इतनी भीषण थी की पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे, जहां पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, टक्कर बेहद भीषण थी, जहां टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जैसे ही टक्कर का पता चला, वैसे ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, और घायलों की मदद की है। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है, वहीं अब पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि, इस बेहद भीषण हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गवा दी, तो वहीं एक युवक घायल बताए जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: छोटी उम्र में दिल दे रहा धोखा, 17 और 22 साल के युवाओं ने दम तोड़ा












Click it and Unblock the Notifications