खलघाट बस हादसे की आंखों देखी, इस कारण अनियंत्रित हुई बस, और फिर....

इंदौर, 19 जुलाई: खरगोन जिले के खलघाट में हुए इस हादसे ने पूरे मध्यप्रदेश को हिला कर रख दिया, जिसमें यात्री बस उफनती नर्मदा नदी में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं इन सभी 13 लोगों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। हादसे का शिकार हुई है बस इंदौर से महाराष्ट्र के जलगांव के लिए रवाना हुई थी, जहां खलघाट पहुंचते ही अचानक मोटरसाइकिल बीच में आ जाने से बस का संतुलन बिगड़ गया, और यही कारण रहा कि अनियंत्रित बस ब्रिज की रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में जा गिरी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि, जिसने भी देखा वह सहम गया। इस हादसे के बाद अब बचाव कार्य जारी है, जहां तक 13 लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं।

कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा

कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, महाराष्ट्र परिवहन निगम की बस इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी, जहां अचानक खलघाट पहुंचते ही गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बस पुल की रेलिंग तोड़ती हुई सीधे नर्मदा नदी में जा गिरी, करीब 25 फीट की ऊंचाई से नर्मदा नदी में गिरते ही यह बस पानी में समा गई, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे नाविक की माने तो बस नदी में पत्थरों पर गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें मौजूद शव इधर-उधर पड़े हुए थे।

तत्काल शुरू किया गया बचाव कार्य

तत्काल शुरू किया गया बचाव कार्य

यह दर्दनाक हादसा देख नर्मदा नदी में नाव चला रहे नाविक तुरंत अपनी अपनी नाव लेकर बस के पास पहुंचे, जहां बस पूरी तरह से नर्मदा नदी में समा गई थी, तो वहीं नाविकों ने एक एक कर शव को बस से बाहर निकालना शुरू किया, जिसके बाद नाविकों ने एक-एक कर सभी शव को बस से बाहर निकाला। इतनी देर में सूचना लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी, जहां तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद अब तक कुल 13 शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

हादसे में मृतकों की सूची

हादसे में मृतकों की सूची

स्थानीय जिला प्रशासन ने मरने वालों के नामों की सूची जारी की है। इन 12 मृतकों में चेतन गोपाल जांगिड़, जयपुर (राजस्थान), जगन्नाथ जोशी, उदयपुर (राजस्थान), प्रकाश चौधरी, अमलनेर (महाराष्ट्र), लिम्बाजी पाटिल, अमलनेर (महाराष्ट्र), कल्पना बाई पाटिल, अमलनेर (महाराष्ट्र), चंद्रकांत पाटिल, अमलनेर (महाराष्ट्र), अरवा बोरा, अकोला (महाराष्ट्र), सैफुद्दीन पुत्र अब्बास, इंदौर (मध्यप्रदेश), राजू मोर, रावतभाटा (राजस्थान), अविनाश परदेसी, अमलनेर (महाराष्ट्र), विकास बहरे, धुलिया (महाराष्ट्र), रूख्मणी बाई जोशी, बागोर उदयपुर (राजस्थान) इसके अनुसार मरने वालों में ज्यादातर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 4 लोग राजस्थान के हैं, जबकि एक इंदौर का है। शेष 7 लोग महाराष्ट्र से हैं।

प्रशासन ने जारी किए नंबर

प्रशासन ने जारी किए नंबर

घटना में प्रभावित परिवार के सदस्य या घूम हुए नागरिकों की जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी इन नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है। हेल्पलाईन नम्बर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम 07282-233601, 07282-181 प्रभारी कंट्रोल रूम, 9425454476 एसएलआर पवन वास्केल से संपर्क कर सकते है।शवों की जानकारी व पूछताछ तथा हताहत परिजनों के लिए धार प्रशासन ने हेल्पलाईन नम्बर जारी किए है। धामनोद सिविल अस्पताल का हेल्प्लाईन नम्बर जारी किए गए है श्री नवजीवन विजय पवार 9329301390, श्री केश्या सोलंकी नायब तहसीलदार 7000402972, सीएचसी धामनोद 9826552527 नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+