Budget 2024 में क्या रहा सबसे खास?, इंदौर के CA ने बताई ये जरूरी बात

Budget 2024: देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया है, जहां आम बजट में अबकी बार देशवासियों को कई तरह की राहत दी गई है। साथ-साथ कई अलग-अलग योजनाओं का ऐलान भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से किया गया है।

मोदी सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर खास बातचीत करने के लिए वन इंडिया हिंदी के साथ जुड़े हैं, CA अमित कुमार जैन जिन्होंने बजट की खास बात बताते हुए, इस पर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने बजट को आसान भाषा में समझाते हुए बजट की कुछ प्रमुख बातों पर प्रकाश डाला है।

Indore

CA अमित कुमार जैन ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए बताया कि, जो बजट हमारे वित्त मंत्री ने पेश किया है। वह बजट आने वाले 2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है, जिसमें विकसित भारत का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ रहे हैं। कुछ बजट में बहुत अच्छी बातें हैं, जैसे कैंसर पेशेंट के लिए जो मेडिसिन हम इंपोर्ट करते हैं, उसके ऊपर कस्टम ड्यूटी हटाकर उसे फ्री कर दिया गया है। मोबाइल और सोलर पैनल की कस्टम ड्यूटी में बेनिफिट दिया गया है। साथ ही इनकम टैक्स में भी जो बेनिफिट दिया गया है, जो एक नॉरमल पर्सन के लिए है, जो स्टीमेट डिटेक्शन 50 हजार का होता था, उसे बढ़ाकर 75 हजार कर दिया है।

Recommended Video

    Budget 2024 में क्या रहा सबसे खास?, इंदौर के CA ने बताई ये जरूरी बात

    CA अमित कुमार जैन बताते हैं की, जो टैक्स का स्लैब है, उसमें भी आमूल चूल परिवर्तन किए गए हैं, जिसका बेनिफिट आम आदमी को मिलेगा। कुछ चेंज इस तरह से भी करें हैं, जो व्यावसायिक प्रतिष्ठान है, उनके लिए थोड़े से टिपिकल है। लॉन्ग टर्म कैपिटल गैन में चेंज किए हैं, शेयर्स एंड सिक्योरिटी मार्केट जिसमें 12 करोड़ डीमैट होल्डर है। वह 12 करोड लोग शेयर मार्केट से किसी न किसी प्रकार से जुड़े हुए हैं, उसमें जो शॉर्ट टर्म कैपिटल गैन जो पहले 15% की दर से लगता था, उसको बड़ा कर 20% कर दिया है। लॉन्ग टर्म कैपिटल गैन जो पहले 10% से लगता था, उसको उन्होंने 12.50% कर दिया है। साथ ही साथ कैपिटल गैन की जो लिमिट थी, वह एक लाख रुपए से बड़ा कर सवा लाख कर दी है। बजट का मतलब ही होता है, बजट जो हर किसी की उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकता।

    ये भी पढ़े- Budget 2024: मोदी सरकार ने आदिवासियों को दी सौगात, उन्नत ग्राम अभियान का कितना मिलेगा लाभ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+