MP: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने ली पति की जान, खेत में गाड़ कर चली चाल
बेवफा पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार दिया। इतना ही नहीं पति की मौत के बाद उसे सरसों के खेत में ले जाकर गाड़ दिया।

मध्यप्रदेश के मुरैना से दर्दनाक घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां पत्नी की बेवफाई ने पति को मौत की नींद सुला दी। यहां बेवफा पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार दिया। इतना ही नहीं पति की मौत के बाद उसे सरसों के खेत में ले जाकर गाड़ दिया। वहीं परिजनों के पूछने पर पत्नी ने पति के काम पर जाने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने जब पड़ताल की तो पूरा मामला सामने आ गया। वहीं पूछताछ के बाद पत्नी टूट गई, और उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूली। उधर, पुलिस ने सरसों के खेत से शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूरी करता था, लगभग 11 साल पहले उसकी शादी आरोपी पत्नी से हुई थी, जिसके बाद दोनों की जिंदगी खुशहाल चल रही थी कि अचानक मृतक शराब पीने का आदी हो गया। मृतक और आरोपी पत्नी के तीन बच्चे हैं। मृतक के शराब पीने की वजह से पत्नी अक्सर परेशान रहने लगी, इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी ने मृतक की पत्नी से बातचीत बढ़ाई जिसके बाद दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई दोनों ने प्यार की राह में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, जिसके बाद शराब के नशे में धुत पति को पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

गुमराह करती रही पत्नी
आरोपी पत्नी ने अपने पति के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड को लगभग एक महीने पहले ही मौत के घाट उतार दिया था, जहां इसके बाद आरोपी पत्नी परिजनों को गुमराह करती रही। इतना ही नहीं वह पुलिस को भी अलग-अलग बयान देकर गुमराह करती रही, जिसके बाद पुलिस ने जब आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई तो आरोपी पत्नी और बॉयफ्रेंड के प्यार का काला चिट्ठा खुल गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी से पूछताछ की तो मामला सामने आया। आरोपी पत्नी के मुताबिक वह अक्सर पति के काम पर जाने के बाद बॉयफ्रेंड से मिलती थी, जहां पति को शक होने पर नजर रखने लगा, जिसके बाद उसका बॉयफ्रेंड से मिलना जुलना कम हो गया। इसी के बाद पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने का प्लान तैयार किया।

पत्नी और बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सरसों के खेत से मृतक का शव बरामद किया है जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उधर, घटनाक्रम के बाद गांव में हड़कंप मच गया। खेत में शव मिलने की बात सुनते ही हर कोई घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, लगभग एक महीने तक गड्ढे में गड़ा रहने के कारण पूरी तरह से सड़ चुका है।
ये भी पढ़े- बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी करती थी टॉर्चर, परेशान पति ने उठाया गलत कदम












Click it and Unblock the Notifications